फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   District Panchayat President candidate said party people are doing traitors

जिपं अध्यक्ष प्रत्याशी बोले पार्टी के लोग कर रहे गद्दारी

Tue, 08 Jun 2021 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat President candidate said party people are doing traitors
कानपुर देहात। माती स्थित सपा कार्यालय में सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर बैठक की गई। इसमें सदस्यों को अपने पक्ष में करने को लेकर रणनीति बनाई गई। पार्टी जिलाध्यक्ष ने बहुमत से ज्यादा सदस्य होने का दावा किया। वहीं पार्टी से प्रत्याशी राम सिंह यादव ने कई नेताओं पर गद्दारी करने का आरोप लगाया। साक्ष्यों सहित पूरे मामले से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराने की बात कही।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष सीट के लिए सपा नेे निर्वतमान अध्यक्ष राम सिंह यादव को फिर से मैदान में उतार दिया है। इस बार सपा समर्थित 11 सदस्य जीते हैं सोमवार को बैठक के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने कई सदस्यों पर विपक्षी दल से जुड़े एक दावेेदार के संपर्क में होने की बात कही। राम सिंह यादव ने कहा कि पार्टी से जुड़े करीब दस सदस्य उनके साथ शुरू से हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कई प्रमुख लोग गद्दारी करके पार्टी को हराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहाकि कई लोगों के वीडियो व आडियो क्लिप हैं जो पार्टी के विरोध में वोट करने के लिए कह रहे हैं। राम सिंह ने साक्ष्यों के साथ पूरी स्थिति से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवगत कराने की बात कही। जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि बहुमत से ज्यादा सदस्य पार्टी के पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर हाल में जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर सपा फिर से पहुंचेगी। बैठक में पूर्व विधायक केके सचान, कमलेश दिवाकर, मिथलेश कटियार के अलावा लाखन सिंह यादव, महेश शुक्ला, राजकुमार यादव, इंद्रपाल, पवन कटियार, शेखू खान आदि मौजूद रहे। बैठक के दौरान अधिकांश लोग बिना मास्क के दिखे।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने नहीं लगाया मास्क
सपा कार्यालय में हुई बैठक में सोमवार को कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया गया। यहां हाल में करीब दो से ढाई सौ कार्यकर्ता मौजूद रहे। पास पास लगाई गई कुर्सियों में बैठे कार्यकर्ताओं ने मास्क नहीं लगाया। यह तब है जबकि कुछ दिन पहले ही कोरोना की दूसरी लहर से जिले में 60 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं शासन से एक बार में बंद व खुले परिसर में केवल 25 लोगों को एकत्र होने की ही छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed