फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   district is about yadav family honor

जानें, किस जिले से जुड़ी है ‘यादव’ परिवार की प्रतिष्ठा

Tue, 07 Feb 2017 10:52 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 07 Feb 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
district is about yadav family honor
यादव परिवार
मुख्यमंत्री की पत्नी और सांसद डिंपल यादव का संसदीय क्षेत्र होने के कारण सपा की प्रतिष्ठा का केंद्र ये जिला बना हुआ है। विधानसभा चुनाव में विपक्षी दल सपा के इस ‘किले’ को फतह करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में कन्नौज जिले में समाजवादी पार्टी पर अपना दबदबा कायम रखने की चुनौती है। 
विज्ञापन


डॉ. राममनोहर लोहिया, सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव, सांसद डिंपल यादव पर यहां की जनता ने भरोसा करके जिताकर संसद भेजा है। कन्नौज से अपनी राजनीति शुरू करने वाले अखिलेश यादव सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने। यहां की सीटों पर चुनाव में उनकी भी कड़ी परीक्षा होगी। पिछले लोकसभा चुनाव पर नजर डालें तो पूरे प्रदेश में मोदी की लहर के बावजूद सपा इस गढ़ को बचाने में कामयाब रहने के साथ ही जीती व हारी सीटों पर अपना जनाधार बढ़ाने में कामयाब रही। तिर्वा विधानसभा में ही सपा को हार का सामना करना पड़ा था। छिबरामऊ व कन्नौज विधानसभा में सपा ने जीत दर्ज की। विधूना विधानसभा में सपा को हार जबकि रसूलाबाद में सपा जीती थी।
विज्ञापन

 
वर्ष 2014 में सपा को मिला था अधिक वोट
कन्नौज। वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में यदि कन्नौज जिले की तीनों विधानसभा चुनाव की वर्ष 2012 की तुलनात्मक रिपोर्ट को देखा जाए तो सपा का तीनों सीटों पर जनाधार बढ़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2012 में तिर्वा विधानसभा में सपा-78369
     2014 के लोकसभा चुनाव में सपा-84445
वर्ष 2012 के छिबरामऊ विधानसभा में सपा-70372
     2014 के लोकसभा चुनाव में  सपा-    125569
वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में कन्नौज सदर में   सपा 95072
      2014 के लोकसभा चुनाव में कन्नौज में        सपा 111272

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed