फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   District hospital employee dies of dengue fever

जिला अस्पताल में डेंगू की दस्तक, बुखार से अधेड़ की मौत

Wed, 17 Nov 2021 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
District hospital employee dies of dengue fever
कानपुर देहात। जिला अस्पताल में सोमवार को डेंगू ने दस्तक दे दी। एक महिला कर्मचारी डेंगू से संक्रमित मिली। जिसे छुट्टी दे दी गई है। अब तक डेंगू संक्रमितों की संख्या 48 पहुंच चुकी है। वहीं, पुखरायां में अधेड़ की बुखार से मौत हो गई है। जिले में बुखार से मरने वालों की संख्या अब 100 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की जनरल वार्ड की आया रीता कटियार को (47) कई दिनों से बुखार आ रहा है। सोमवार को उन्होंने अस्पताल की पैथोलॉजी से जांच कराई तो रिपोर्ट में प्लेटलेट्स कम निकलीं। इस पर किट से डेंगू की जांच हुई तो वह संक्रमित पाईं गईं। उनका सैंपल जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहीं, पुखरायां देवराहट थाना क्षेत्र के कलुआ ताला गांव के रामप्रकाश ने बताया कि उसके पिता फगुनी (50) को छह दिन से बुखार आ रहा था। हमीरपुर में इलाज कराया गया। ठीक होने पर सोमवार को घर लेकर आया था। मंगलवार की सुबह हालत बिगड़ने पर पुखरायां सीएचसी लाया गया। जहां डॉ. गोविंद प्रसाद ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि दोनों ही मामलों की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

जनरल वार्ड में गंदगी से बिफरे तीमारदार
जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में कई जगह गंदगी फैली है। खल्ला डेरापुर निवासी सुशीला देवी को हार्टअटैक आया था। इस वजह से वह जनरल वार्ड में भर्ती हैं। उनके बेटे मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि बेड के नीचे गंदगी फैली हुई थी। कई घंटों से सफाई के लिए चिल्ला रहे थे, लेकिन मीडिया का कैमरा चमका तो कर्मचारी सफाई में जुट गए। मंगलवार तक जनरल वार्ड में 44 मरीज भर्ती थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी में पहुंचे 50 मरीज
जिला अस्पताल में फिजिशियन की ओपीडी में मंगलवार को 50 मरीज पहुंचे। इसके साथ ही अस्पताल की लैब में 132 मरीजों की जांच हुई। इसमें सबसे ज्यादा 106 सीबीसी जांच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed