फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   District hospital becomes pond, water from ward to OT in mahoba

यूपी: बारिश बनी मरीजों की आफत, तालाब बना जिला अस्पताल, वार्डों से लेकर ओटी तक दो दो फिट भरा पानी

Sat, 25 Jul 2020 11:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 25 Jul 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
District hospital becomes pond, water from ward to OT in mahoba
जिला अस्पताल में वार्डों से लेकर ओटी तक दो दो फिट भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
महोबा जिले में झमाझम बारिश से शनिवार को जिला अस्पताल तालाब बन गया। जल निकासी की व्यवस्था न होने से इमरजेंसी, वार्डों व ओटी कक्ष में पानी ही पानी नजर आया। जलभराव होने से अस्पताल में भर्ती मरीज व तीमारदार परेशान रहे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर जायजा लिया और जल निकासी की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। जिला अस्पताल में जलनिकासी की व्यवस्था नही हैं। चार दिन पहले भी झमाझम बारिश होने से अस्पताल में जलभराव हो गया था।
विज्ञापन


तब डीएम ने जलनिकासी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए थे लेकिन शनिवार की शाम करीब 4 बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक बारिश होने से जगह जगह जलभराव हो गया। नाले उफनाने से सड़कें जलमग्न हो गईं और जिला अस्पताल का नजारा तालाब की तरह दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल परिसर से लेकर वार्डों तक दो दो फीट ऊंचा पानी भर गया। जिससे इमरजेंसी वार्ड व महिला अस्पताल में भर्ती मरीज व उनके तीमारदारों को खासी दिक्कत हुई। इमरजेंसी व महिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डाक्टर व कर्मचारी परेशान रहे।


अस्पताल में जलभराव की हकीकत देखने के लिए जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी रिमझिम बारिश के बीच अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने घुटनों तक भरे पानी में चलकर अस्पताल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के पीछे से आने वाले पानी और जल निकासी के इंतजाम को लेकर पालिका प्रशासन को निर्देश दिए। कहा कि जल्द से जल्द चैंबर व अन्य व्यवस्थाएं कर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए। ताकि मरीजों व तीमारदारों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed