फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   District Agriculture Officer, AR Cooperative District Manager PCF's salary stopped

Kanpur News: जिला कृषि अधिकारी, एआर सहकारिता जिला प्रबंधक पीसीएफ का रोका वेतन

Thu, 11 Sep 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 11 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
District Agriculture Officer, AR Cooperative District Manager PCF's salary stopped
फोटो 10 एचएएमपी 13- सहकारी समितियों का निरीक्षण करते जिला​धिकारी। सूचना विभाग
हमीरपुर। जिले में खाद की उपलब्धता व वितरण को लेकर चल रही मारामारी को देखते हुए डीएम ने सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सहकारी समितियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसे दौरान खाद वितरण में लापरवाही मिलने पर उन्होंने जिला कृषि अधिकारी, एआर सहकारिता व जिला प्रबंधक पीसीएफ के खिलाफ शासन को पत्राचार किया है। साथ ही सभी का वेतन रोके जाने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

डीएम घनश्याम मीणा ने बुधवार को पीसीएफ केंद्र कुरारा, सहकारी समिति कुरारा, सहकारी समिति (बी-पैक्स) मिश्रीपुर व सिवनी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सभी समितियों व निजी खाद वितरण केंद्रों के सचिवों को सख्त निर्देश देते हुए प्रत्येक केंद्र का वितरण रजिस्टर बनाए जाने तथा किसानों की खतौनी व जोत के अनुसार टोकन प्रणाली अपनाकर खाद वितरण किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

खाद वितरण में लापरवाही बरतने व केंद्रों का सतत् पर्यवेक्षण न किए जाने को लेकर उन्होंने जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरिशंकर, एआर सहकारिता रमाकांत द्विवेदी एवं जिला प्रबंधक पीसीएफ शरद के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कराने के उद्देश्य से शासन को पत्राचार किया है। साथ ही संबंधित तीनों अधिकारियों के वेतन रोके जाने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान खाद के लिए भटक रहे हैं। कृषि विभाग का दावा है कि जनपद के सहकारिता बिक्री केंद्रों पर यूरिया 500.05 मीट्रिक टन, डीएपी 534.50 एमटी व एनपीके 418.20 एमटी उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा है। वहीं, बफर गोदाम महोबा में 2,170 एमटी यूरिया व 884 एमटी डीएपी जिले के लिए डंप है। जबकि निजी उर्वरक केंद्रों पर यूरिया 2334.50 एमटी, डीएपी 1055.25 मीट्रिक टन व एनपीके 715.20 मीट्रिक टन किसानों के लिए उपलब्ध है। इसके बावजूद भी जिले में खाद का संकट किसान झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed