फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Distraught over his girlfriend's marriage elsewhere, a young man commits suicide by train

Fatehpur: प्रेमिका के दूसरी जगह शादी करने से क्षुब्ध युवक ने ट्रेन से कटा

Thu, 05 Feb 2026 09:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 05 Feb 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
Distraught over his girlfriend's marriage elsewhere, a young man commits suicide by train
नयन कैथल - फोटो : अमर उजाला

प्रेमिका के दूसरे से शादी करने से क्षुब्ध प्रेमी ने बुधवार रात रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में अपनी मौत का जिम्मेदार लड़की और उसके परिवार को बताया है। रेलवे लाइन से शव मिलने के बाद परिजनों का हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव हसनापुर मजरे खलीलाबाद निवासी नयन कैथल (20) का एक गांव की युवती से प्रेम प्रसंग था। उसका मलवां व कंसपुर रेलवे स्टेशन के बीच खंभा नंबर 962 व 963 के बीच अपलाइन पर देर रात शव मिला। हादसे की सूचना पर पिता रमेश कैथल व अन्य परिजन पहुंचे। परिजनों का हाल बेहाल हो गया। वह परिवार का इकलौता बेटा था। उसने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया है। वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ है। वीडियो में बोल युवक ने पहले अपना परिचय दिया। फिर बोला कि वह एक युवती से तीन साल से रिलेशनशिप में हूं। उस लड़की के लिए मैंने सबकुछ किया है।
विज्ञापन


अब उसे दूर किया जा रहा है। वह दूसरी जगह शादी कर रही है। उसे इंसाफ चाहिए। उसे लड़की और उसके घरवालों ने प्रताड़ित भी किया है। वह अपनी जान दे रहा है। मैं अपने मम्मी,पापा से कह रहा है कि अब मेरे से कुछ नहीं हो पाएगा। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि युवक की मौत का पहले का वीडियो वायरल हुआ है। किसी को भी शादी के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है। तहरीर आने पर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed