{"_id":"60f6e4858ebc3e73517d85c6","slug":"disputed-post-in-the-name-of-sp-chief-filed-a-complaint-against-three","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पूर्व मुख्यमंत्री के नाम से विवादित ढांचे के बारे में पोस्ट करने पर तीन के खिलाफ तहरीर दी, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पूर्व मुख्यमंत्री के नाम से विवादित ढांचे के बारे में पोस्ट करने पर तीन के खिलाफ तहरीर दी, जांच शुरू
Tue, 20 Jul 2021 09:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 20 Jul 2021 09:05 PM IST
सार
विधायक अनिल दोहरे ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे फेसबुक पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम और फोटो लगी पोस्ट देखी तो शक हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कन्नौज जिले में सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री के नाम से विवादित ढांचे के बारे में पोस्ट करने वाले तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई है। सदर विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ सदर कोतवाल को यह तहरीर दी है।
समाजवार्दी पार्टी के सदर विधायक अनिल दोहरे मंगलवार दोपहर सपा कार्यकर्ताओं के साथ सदर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम से सोशल मीडिया (फेसबुक) पर तीन युवक अनर्गल पोस्ट कर रहे हैं।
इसमें विवादित ढांचे के बारे में भड़काऊ बयान लिखा गया है। विधायक अनिल दोहरे ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे फेसबुक पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम और फोटो लगी पोस्ट देखी तो शक हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री से बात की तो उन्होंने ऐसी कोई भी पोस्ट डालने से मना किया।
विज्ञापन
ऐसे में यह युवक उनके नाम पर गलत पोस्ट डालकर उन्हें व पार्टी को बदनाम कर रहे हैं। सदर विधायक ने सदर कोतवाल विकास राय को तीनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा। सीओ शिव प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस तहरीर की जांच करा रही है। इसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।