फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dispute over domination in hostel

कानपुर : हॉस्टल में छिड़ी वर्चस्व की खूनी गैंगवार

Sat, 25 Mar 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sat, 25 Mar 2017 11:51 PM IST
सार

- एक का सिर फटा, दो मामूली रूप से चुटहिल
- हॉस्टल में रहने वाले छात्रों पर मारपीट का आरोप
- हॉस्टलर और नॉन हॉस्टलर छात्रों में चलता है विवाद

विज्ञापन
dispute over domination in hostel
डेमो

विस्तार

कानपुर में एक पॉलिटेक्निक छात्रों के एक हॉस्टल में वर्चस्व की खूनी गैंगवार चल रही है। नवाबगंज स्थित पॉलिटेक्निक में वर्चस्व के विवाद में मारपीट के बाद पथराव हो गया। इसमें एक छात्र का सिर फट गया, जबकि दो को मामूली रूप से चोट आई है। पीड़ित छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल में रहने वाले छात्र अपना वर्चस्व दिखाने के लिए आए दिन मारपीट करते हैं।
विज्ञापन


नौबस्ता निवासी अनुराग विश्वकर्मा पॉलिटेक्निक में पेंट टेक्नोलॉजी ट्रेड में फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है। उसने बताया कि शनिवार दोपहर वह लंच के समय गेट के बाहर जा रहा था। तभी गेट पर खड़े सिविल ट्रे़ड के फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट उसे धमकाने लगे। ये सभी हॉस्टल में रहने वाले हैं।
विज्ञापन


अनुराग के मुताबिक हॉस्टलर छात्र बोले कि बेल्ट क्यों नहीं लगाई, यूनिफार्म अच्छे तरीके से क्यों नहीं पहनी कहते हुए बदसलूकी करने लगे। विरोध करने पर गालीगलौज करने लगे। शोरशराबा सुनकर उसके दोस्त जैनेंद्र कुमार और अनुराग सिंह भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर आरोपियों ने पथराव कर दिया। इससे उसका सिर फट गया। दोनों दोस्तों को भी मामूली चोट आई है। अनुराग ने बताया कि यहां हॉस्टलर और नॉन हॉस्टलर स्टूडेंटों में विवाद चलता है। इसके चलते ही उसके साथ मारपीट हुई।

 
पॉलिटेक्निक प्रिंसिपल आरके सिंह ने वर्चस्व के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई है। जांच के लिए संयुक्त कमेटी बनाई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed