Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dispute of Rs 2 crore between doctor couple wife filed a report in kanpur

UP: 'पति के कई महिलाओं से संबंध, मुझे जूस में जहर दिया', डॉक्टर दंपती में दो करोड़ का विवाद; थाने पहुंचा मामला

Sat, 15 Mar 2025 01:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 15 Mar 2025 01:39 PM IST
सार

कानपुर में डॉक्टर दंपती में दो करोड़ रुपये का विवाद हो गया। पत्नी ने पति पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पत्नी ने पति पर जूस में जहर देने का आरोप लगाया है। महिला डॉक्टर की बरेली निवासी डॉक्टर से शादी हुई थी।

विज्ञापन
Dispute of Rs 2 crore between doctor couple wife filed a report in kanpur
कानपुर में डॉक्टर दंपती विवाद - फोटो : adobe stock

विस्तार

कानपुर के काकादेव थाना इलाके के नवीन नगर में रहने वाले एमबीबीएस डॉक्टर दंपती में दो करोड़ रुपये के विवाद ने तूल पकड़ लिया। महिला डॉक्टर ने पति पर दो करोड़ रुपये मायके से लाने का दबाव बनाने आरोप लगाया है। पत्नी ने पति पर कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नवीन नगर में स्थित एक अपार्टमेंट निवासी 25 वर्षीय महिला एमबीबीएस डॉक्टर के अनुसार, उनकी शादी एक दिसंबर 2021 को बरेली निवासी एमबीबीएस, एमडी डॉक्टर से हुई थी। सितंबर 2023 से दोनों कानपुर में ही रह रहे हैं। 
विज्ञापन


महिला डॉक्टर का आरोप है कि उसके पति के कई महिलाओं से संबंध हैं। पति उस पर नर्सिंग होम खोलने के लिए पिता से दो करोड़ रुपये लाने का दबाव बनाता है। आरोप है कि पति ने कुछ निजी फोटो व वीडियो अपने पास रख लिए हैं, और उन्हें वायरल करने की धमकी देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ मार्च को हॉस्पिटल से दोपहर 2:30 बजे घर पहुंची तो पति ने किचन से जूस लाकर पिलाया। इसके बाद बरेली जाने की बात कही। कुछ समय बाद घबराहट होने लगी तो वह मायके पहुंची। वहां बेहोश हो गईं। 
Trending Videos

डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने जहरीला पदार्थ खिलाने की आशंका जताई। आरोप है, कि रात में तबीयत ठीक हुई तो वह अपनी बहन के साथ ससुराल पहुंची। वहां लॉकर खुला हुआ था और उससे 40 लाख के जेवर और आठ लाख नकदी गायब थी। 

आरोप है कि उन्होंने पति को फोन किया। इस पर पति ने बताया कि वह बरेली आ गए हैं, और अब वहीं रहेंगे। इस संबंध में काकादेव इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया के अनुसार एमबीबीएस डॉक्टर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed