फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dispute between two people, firing to spread terror, bike rider got shrapnel, admitted in critical condition

Banda: दो लोगों में विवाद...दहशत फैलाने के लिए फायरिंग, बाइक सवार के लगे छर्रे, गंभीर हालत में भर्ती

Fri, 18 Aug 2023 10:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 18 Aug 2023 10:52 PM IST
सार

Banda Crime: ओम प्रकाश को लहूलुहान देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए आनन फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Dispute between two people, firing to spread terror, bike rider got shrapnel, admitted in critical condition
छर्रे लगने से घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में कार सवार दो लोगों का फल विक्रेता से विवाद हो गया। इस दौरान दहशत फैलाने को कार सवारों ने तमंचे फायरिंग की। फायरिंग में छर्रे एक बाइक सवार युवक के बाएं पैर में जा लगे। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारी रोड महादेव पेट्रोल पंप के पीछे शिक्षक कॉलोनी निवासी ओम प्रकाश राजपूत (32) कालूकुआं में इंटरनेट कैफे खोले हैं। शुक्रवार को 9:45 बजे कैफे बंदकर बाइक से घर जा रहे थे। तिंदवारी रोड इंदिरा पेट्रोल पंप के पास ठेले से फल खरीद रहे थे।
विज्ञापन

वहां कार सवार दो युवक भी फल लेने उतरे थे। कार सवार युवकों और फल विक्रेता में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। ओम प्रकाश के ने बताया कि दहशत फैलाने के लिए कार सवार एक युवक ने तमंचा निकाला और जमीन पर नाल करते हुए हवाई फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल की हालत स्थिर
इससे छर्रे उसके बाएं पैर में जा लगे। फायरिंग करने के बाद कार सवार मौके से भाग निकले। इधर, सरेराह फायरिंग से भगदड़ मच गई। ओम प्रकाश को लहूलुहान देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए आननफानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed