फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dispute between two parties in Kannauj, a big accident happened due to negligence of police

कन्नौज: भाजपा कार्यकर्ता के परिवार पर फेंका तेजाब, पांच झुलसे, जमीन के लिए हुआ विवाद

Tue, 03 May 2022 01:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 03 May 2022 01:49 PM IST
सार

सदर कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों में बड़ा विवाद हो गया, जिसमें ईंट-पत्थर के साथ तेजाब से हमला किया गया। इस विवाद में तीन बच्चे और भाजपा नेता के भाई सहित चार लोग झुलस गए। वहीं, मारपीट में दो गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Dispute between two parties in Kannauj, a big accident happened due to negligence of police
हादसे में तेजाब से झुुलसा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में बंधवा गांव में जमीन पर कब्जे के लिए भाजपा कार्यकर्ता के परिवार पर उन्हीं के रिश्तेदार दूसरे पक्ष ने तेजाब फेंक दिया। इसमें तीन बच्चों के साथ पांच लोग झुलस गए। इस दौरान दोनों पक्षों में पथराव हुआ और धारदार हथियार भी चले।

विज्ञापन


विवाद में कुल आठ लोग घायल हुए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। सदर कोतवाली के बंधवा गांव निवासी विनय पाल भाजपा बूथ प्रभारी हैं। विनय पाल के ताऊ रामप्रकाश और पारिवारिक चाचा नरेंद्र के बीच खेत का बंटवारा हुआ था।
विज्ञापन


रामप्रकाश के हिस्से में आए खेत पर नरेंद्र का कब्जा था। इसी बात को लेकर सोमवार रात करीब आठ बजे रामप्रकाश की नरेंद्र के साथ मारपीट हो गई। जलालपुर पनवारा चौकी पुलिस ने मामला शांत कराया, लेकिन रात करीब 11 बजे दोनों पक्षों के बीच फिर गाली-गलौज शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

विनय कुमार ने चाचा नरेंद्र को समझाने का प्रयास किया तो दोनों परिवारों के बीच पत्थर और धारदार हथियार चलने लगे। नरेंद्र के पक्ष के लोगों ने छत से तेजाब फेंक दिया। इसमें विनय के भाई सिवेक पाल, बेटी कशिश (5), वंदना (3), बेटा इशू (11) और पारिवारिक सदस्य मोहिनी झुलस गए। पथराव में विनय, रामप्रकाश और नरेंद्र भी घायल हो गए। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि तेजाब से हमला करना गंभीर प्रकरण है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed