{"_id":"6300733e15fdf214a911d3ec","slug":"dispute-between-two-girl-students-in-hamirpur-father-of-one-fed-poison-by-beating-another-girl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आखिर ऐसा क्या हुआ?: दो छात्राओं की लड़ाई में कूदा पिता, आरोप- बांधकर पीटा और जहर खिला दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर ऐसा क्या हुआ?: दो छात्राओं की लड़ाई में कूदा पिता, आरोप- बांधकर पीटा और जहर खिला दिया
Sat, 20 Aug 2022 11:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:41 AM IST
सार
राठ थाना क्षेत्र में कक्षा तीसरी की एक छात्रा से मारपीट और जबरन जहर खिलाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, कि दो छात्राओं में विवाद हो गया था। इसमें से एक छात्रा के पिता ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में राठ थाना क्षेत्र के स्कूल में दो छात्राओं के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि दूसरी छात्रा के पिता ने उसके घर में घुसकर पुत्री को बांधकर मारापीटा व जहर खिला दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मझगवां थाने के सरगांव गांव निवासी सुंदरलाल ने बताया उनकी पुत्री आरुषि गांव के परिषदीय विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ती है। गुरुवार को उसका स्कूल में किसी लड़की से विवाद हो गया था। शिक्षकों ने दोनों को समझाकर विवाद शांत करा दिया था। घर पहुंचकर दूसरी छात्रा ने अपने पिता को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
सुंदरलाल का आरोप है कि छात्रा का पिता उनके घर पहुंच गया। पुत्री को घर में अकेला देख रस्सी से बांध दिया। मुंह में कपड़ा ठूंसकर मारपीट की। जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। कुछ देर बाद खेतों से घर लौटे परिजनों को छात्रा ने घटना बताई। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
मझगवां एसओ पंधारी सरोज ने बताया स्कूल में दोनों छात्राओं का झगड़ा हुआ था। जांच में पाया गया दूसरी छात्रा का पिता उलाहना देने गया था। घर में छात्रा अकेली होने पर डांट डपट कर लौट गया था। बताया मारपीट व जहर खिलाने की कहानी मनगढ़ंत है।