फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dispute between Senior and junior doctor in district unnao hospital

एक बार फिर जिला अस्पताल बना अखाड़ा, डॉक्टरों के विवाद में मरीज हुए परेशान

Fri, 04 Jan 2019 12:16 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 04 Jan 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
dispute between Senior and junior doctor in district unnao hospital
फिजीशियन डॉ. जेपी बाजपेई व डॉ. शिखा द्विवेदी के बीच होती बहस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिला अस्पताल में सीनियर डॉक्टर की ओपीडी में बैठने को लेकर गुरुवार सुबह दो डॉक्टरों में विवाद हो गया। जूनियर डॉक्टर का आरोप है कि सीनियर डॉक्टर ने उनका मोबाइल फेंकने के साथ ही उन्हें जबरन ओपीडी से बाहर कर दिया। हंगामा बढ़ने पर सीएमएस ने दोनों डाक्टरों को बैठाकर मामला शांत कराया। इस दौरान लगभग एक घंटे तक ओपीडी प्रभावित रही। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल में संविदा पर नियुक्ति लेने वाले डॉ. वीपी तिवारी गुरुवार सुबह डा. आरके चौरसिया की ओपीडी में बैठकर मरीज देख रहे थे। ओपीडी में सुबह 9 बजे तक भीड़ अधिक हो गई थी। इस दौरान जब डॉ. आरके चौरसिया ओपीडी पहुंचे तो दूसरे डॉक्टर को देख उनका पारा चढ़ गया।
विज्ञापन


उन्होंने मामले की शिकायत फिजीशियन डॉ. जेपी बाजपेई से की। शिकायत पर डॉ. जेपी बाजपेई, डॉ. आरके चौरसिया व कई अन्य डॉक्टर मौके पर पहुंचे। उन्होंने डॉ. वीपी तिवारी से ओपीडी में बैठने के लिए सीएमएस से मिले आर्डर की कॉपी मांगी। डॉ. वीपी तिवारी जब कॉपी नहीं दिखा सके तो उन्होंने उन्हें ओपीडी से बाहर जाने को कहा। इसी बात पर ओपीडी में हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया

डॉ. वीपी तिवारी ने डॉ. जेपी बाजपेई व अन्य डॉक्टरों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। डॉ. वीपी तिवारी का कहना था कि एक डॉक्टर ने उनका मोबाइल तोड़ दिया। ओपीडी में हंगामा बढ़ने पर डॉ. वीपी तिवारी ने सीएमएस डॉ. एम लाल से शिकायत की। इस बीच अन्य डॉक्टर भी मौके पर पहुंच गए। जहां सीएमएस डॉ. एम लाल ने दोनों डॉक्टरों को आमने सामने बैठाकर उनकी समस्या का निस्तारण कराया। सीएमएस डॉ. एम लाल ने बताया कि डॉ. वीपी तिवारी को नया ओपीडी कक्ष दे दिया गया है। 

डॉ. वीपी तिवारी की पत्नी शिखा द्विवेदी महिला अस्पताल में डॉक्टर हैं। पति से अभद्रता की जानकारी होते ही वह पुरुष अस्पताल पहुंच गई। डॉ. शिखा का आरोप है कि उन्होंने जब डॉ. जेपी बाजपेई से बात करनी चाही तो उन्होंने उनसे भी अभद्रता की। हालांकि डॉ. जेपी बाजपेई ने अभद्रता के आरोप से इंकार किया। बताया कि डॉ. वीपी तिवारी बिना अनुमति के दूसरे डॉक्टर की ओपीडी में बैठे थे। उन्होंने सिर्फ इस संबंध में जवाब मांगा था। 

अस्पताल बना अखाड़ा! दवा और मरीज के बीच जूनियर डॉक्टर की एंट्री, फिर लोगों के होश उड़ गए
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed