फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dispute between Senior and junior doctor in unnao district hospital

अस्पताल बना अखाड़ा! दवा और मरीज के बीच जूनियर डॉक्टर की एंट्री, फिर लोगों के होश उड़ गए

Fri, 28 Dec 2018 06:54 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 28 Dec 2018 06:54 PM IST
विज्ञापन
dispute between Senior and junior doctor in unnao district hospital
जिला अस्पताल जनपद उन्नाव
उत्तर प्रदेश में जनपद उन्नाव के जिला अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब दो डॉक्टर आपस में भिड़ गए। इस झगड़े की वजह थी मरीज और दवा के बीच जूनियर डॉक्टर की एंट्री। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि अस्पताल में मौजूद मरीज और उनके परिजनों के होश उड़ गए। कुछ मरीजों के परिजनों कह रहे थे कि सीनियर डॉक्टर साहब जो कर रहे हैं वो तो सही ही है। लेकिन जूनियर और सीनियर डॉक्टर के बीच हो रहे विवाद के बीच मरीजों की बोलने की हिम्मत न हुई।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शुक्रवार को वरिष्ठ फिजीशियन डा. जेपी बाजपेई को राउंड करना था। वह जब वार्ड पहुंचे तो उन्हें स्टाफ नर्स ने तीन मरीजों की फाइल दी। एक मरीज की फाइल में कुछ दवाओं के नाम कटे थे।
विज्ञापन

उन्होंने दवाओं का नाम काट दिया...इस पर फिजीशियन उखड़ पड़े

उन्होंने जब जानकारी की तो स्टाफ नर्स ने बताया कि एक अन्य डॉक्टर ने राउंड में मरीज देखे थे और उन्होंने दवाओं का नाम काट दिया। इस पर फिजीशियन उखड़ पड़े। उन्होंने वार्ड में मौजूद जूनियर डॉक्टर की क्लास लेनी शुरू कर दी।

इस बीच डाक्टरों में बहस हुई और हंगामा खड़ा हो गया। लगभग दस मिनट बाद डॉक्टर जेपी बाजपेई फाइल लेकर चले गए। डा. बाजपेई का कहना था कि जब उन्होंने दवा लिखी है तो वह ही मरीज देखेंगे। हंगामा बढ़ने पर जूनियर डॉक्टर भी वार्ड से बाहर चले गए। सीएमएस डा. एम लाल ने बताया कि जूनियर डाक्टर को निर्देश दिए गए हैं कि वह बिना आदेश के वार्ड में राउंड न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed