फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dispute between BJP worker and police in Kanpur up, kanpur top news

नेताजी का मेहमान बनकर आया हिस्ट्रीशीटर: अपराधी के लिए पुलिस से भिड़े भाजपाई, पढ़ें पूरा घटनाक्रम

Thu, 03 Jun 2021 01:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 03 Jun 2021 01:13 PM IST
सार

कानपुर बुधवार को हुआ हंगामा जितना बड़ा था, उतना ही बड़ा राजनीति और अपराधी के बीच गठजोड़ का नजारा भी। यहां चल रही एक भाजपा नेता की बर्थडे पार्टी में हिस्ट्रीशीटर मेहमान बनकर आया। उसकी मेहमाननवाजी शुरू हो पाती, उससे पहले ही सटीक सूचना पर पहुंची नौबस्ता पुलिस ने उसे गेस्ट हाउस के बाहर ही दबोच कर जीप में बैठा लिया। इसपर मेजबान नेता जी तमतमाते हुए समर्थकों संग बाहर आए और पुलिस के साथ धक्कामुक्की व गाली-गलौज करते हुए जीप के आगे बैठ गए। इस बीच कुछ समर्थकों ने भीड़ का फायदा उठा हिस्ट्रीशीटर को जीप से उतारकर भगा दिया। पढ़ें पूरा मामला...

विज्ञापन
Dispute between BJP worker and police in Kanpur up, kanpur top news
पुलिस पर हमला कर अपराधी को भगाने का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के कानपुर शहर में भाजपाइयों की मनमानी का मामला सामने आया है। यहां हिस्ट्रीशीटर के लिए भाजपा कार्यकर्ता पुलिस टीम से भिड़ गए। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद भाजपाइयों ने हिस्ट्रीशीटर को पुलिस के चंगुल से छुड़ा लिया। इस मामले में 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें से एक की गिरफ्तारी हो गई है।
विज्ञापन


अपराधी के लिए भाजपाइयों ने पुलिस पर किया हमला

नौबस्ता थाना क्षेत्र में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस टीम पर हमला कर बर्रा थाने के हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह को भगा दिया। हिस्ट्रीशीटर बीजेपी के दक्षिण जिला मंत्री नारायण भदौरिया के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने आया था। इस दौरान बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने हमीरपुर रोड जाम कर हंगामा काटने के साथ ही पुलिस विरोधी नारेबाजी की।
विज्ञापन


पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता पर गिरी गाज

पुलिस टीम पर हमला कर हिस्ट्रीशीटर को भगाने के मामले में 19 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें नौ लोग नामजद व 10 अज्ञात हैं। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। इसके साथ ही कार्रवाई करते हुए भाजपा ने नारायण भदौरिया को जिला मंत्री पद से हटा दिया है।


पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

खादी और खाकी की मेहरबानी से बचता रहा हिस्ट्रीशीटर

पुलिस और नेताओं से साठगांठ के चलते हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह के हौसले बुलंद होते चले गए। थाने से महज 100  कदम की दूरी पर मकान होने के बाद भी पुलिस उसपर हाथ नहीं डालती थी। यही नहीं वह इलाके में होने वाली छोटी मोटी घटनाओं का चौकी में सुलह भी करवाता था। मनोज सिंह ने वर्ष 2007 में अपराध की दुनिया में कदम रखा था। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

जिस नेता की थी बर्थडे उनपर भी दर्ज हैं आपराधिक मामले


पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार भाजपा के दक्षिण जिला मंत्री नारायण सिंह भदौरिया के खिलाफ भी आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें वर्ष 2006 में किदवईनगर में गाली गलौज, मारपीट, धमकी व वर्ष 2012 में बाबूपुरवा थाने में मारपीट, धमकी की रिपोर्ट दर्ज है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed