फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जुर्म को संरक्षण: एक पेशेवर अपराधी के लिए भाजपाइयों ने पुलिस पर किया हमला, देखिए तस्वीरें और पढ़िए पूरा घटनाक्रम

Thu, 03 Jun 2021 08:39 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 03 Jun 2021 08:39 AM IST
विज्ञापन
Dispute between BJP worker and police in Kanpur up
भाजपाइयों ने पुलिस पर हमला कर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाया - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर शहर में भाजपाइयों की मनमानी का मामला सामने आया है। नौबस्ता थाना क्षेत्र में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस टीम पर हमला कर बर्रा थाने के हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह को भगा दिया। हिस्ट्रीशीटर बीजेपी के दक्षिण जिला मंत्री नारायण भदौरिया के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने आया था। इस दौरान बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने हमीरपुर रोड जाम कर हंगामा काटने के साथ ही पुलिस विरोधी नारेबाजी की। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। बर्रा आठ निवासी हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह पेशेवर अपराधी है। उसके खिलाफ बर्रा, जूही, बिठूर व नौबस्ता में हत्या का प्रयास, चोरी, लूट, रंगदारी, धमकी, मारपीट समेत 27 आपराधिक मामले दर्ज हैं। बुधवार को नौबस्ता पुलिस को सूचना मिली कि हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह हमीरपुर रोड स्थित आकर्षण गेस्ट हाउस में बीजेपी के दक्षिण जिला मंत्री नारायण भदौरिया के जन्मदिन की पार्टी में मौजूद है। सूचना मिलते ही नौबस्ता थाना प्रभारी फोर्स संग गेस्टहाउस पहुंचे।
Dispute between BJP worker and police in Kanpur up
भाजपाइयों ने पुलिस पर हमला कर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाया - फोटो : अमर उजाला
जहां पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया और जीप में बैठाकर ले जाने लगी। इससे नाराज जिला मंत्री ने अपने समर्थकों के साथ पुलिस टीम पर हमला बोल हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाकर भगा दिया। मनोज सिंह चोरी और हत्या के प्रयास के मामले में बर्रा थाने से वांछित चल रहा था।
Dispute between BJP worker and police in Kanpur up
भाजपाइयों ने पुलिस पर हमला कर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाया - फोटो : अमर उजाला
पहले पुलिस की गाड़ी को घेरा, फिर आगे लेट काटा हंगामा
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हिस्ट्रीशीटर को ले जा रही पुलिस की गाड़ी को घेर लिया। इसके बाद पुलिस टीम पर हमला कर धक्का मुक्की करने लगे। बात नहीं बनी तो कुछ कार्यकर्ता जीप के आगे लेट कर पुलिस विरोधी नारेबाजी करने लगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dispute between BJP worker and police in Kanpur up
भाजपाइयों ने पुलिस पर हमला कर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाया - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान चार पुलिस कर्मी घायल भी हो गए। कई थानों की फोर्स के बाद पहुंचे एसीपी विशाल पांडेय से भी कार्यकर्ताओं ने अभद्रता की। बीजेपी कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पुलिस टीम जन्मदिन पार्टी में घुसकर लोगों से अभद्रता कर रही थी। 

 
विज्ञापन
Dispute between BJP worker and police in Kanpur up
भाजपाइयों ने पुलिस पर हमला कर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाया - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर रोड पर लगा जाम
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गेस्ट हाउस से लेकर हमीरपुर रोड पर जमकर हंगामा काटा। हमीरपुर रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे। दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने काफी देर तक हिस्ट्रीशीटर की तलाश में अभियान चलाया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed