फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Displeasure among farmers due to lack of water in minor

Kanpur News: माइनर में पानी न आने से किसानों में नाराजगी

Wed, 29 Apr 2026 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Displeasure among farmers due to lack of water in minor
खड़िनी। क्षेत्र के माइनर सरैया में चार महीनों से पानी न छोड़े जाने के कारण किसानों का धैर्य जवाब दे गया है। पानी के अभाव में खरीफ की फसलें सूख रही हैं। वहीं प्यास से व्याकुल पशु-पक्षी पानी की तलाश में बस्तियों का रुख कर रहे हैं। आक्रोशित किसानों ने बुधवार को शासन-प्रशासन से जल्द पानी छुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन


क्षेत्र में खरीफ के सीजन में बोई गई मक्का, उड़द और मूंग की फसलें पानी के बिना पीली पड़कर सूखने लगी हैं। किसान विजय सिंह, भानु प्रताप सिंह, अमिताभ सिंह, आशु सिंह, अजीत सिंह और रॉबिन सिंह भदौरिया का कहना है कि लागत लगाने के बाद अब फसल बर्बाद होने की कगार पर है। नहर विभाग की इस अनदेखी के कारण अन्नदाता के सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र में बड़ी संख्या में पाए जाने वाले राष्ट्रीय पक्षी मोर प्यास बुझाने के लिए जंगलों से निकलकर बस्तियों में आ रहे हैं। इस दौरान कई बार वे पालतू और शिकारी कुत्तों के हमले का शिकार होकर अपनी जान गंवा चुके हैं। माइनर में पानी न आने से गुस्साए नगला खरगाई निवासी रोहित शर्मा, राजबहादुर, राजेश, राजू कठेरिया और धीरेंद्र सिंह भदौरिया आदि किसानों ने शासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि चार माह से माइनर सूखा पड़ा है। किसानों चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही माइनर में पानी नहीं छोड़ा गया, तो वह सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed