फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dismissed secretary, angry farmers riot

Kanpur News: छुट्टी गए सचिव, नाराज किसानों ने किया हंगामा

Wed, 27 Aug 2025 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dismissed secretary, angry farmers riot
ताखा। सचिव के छुट्टी पर होने के कारण मंगलवार को दोपहर तीन बजे तक सहकारी समिति का खाद का वितरण नहीं हो सका। गुस्साए किसानों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे के बाद दोपहर तीन बजे कोड मिलने पर खाद का वितरण शुरू कराया गया।
विज्ञापन


ताखा में सोमवार को सहकारी समिति पर खाद का वितरण नहीं किया गया था, जबकि 300 बोरी खाद स्टाॅक में थी। मंगलवार को सुबह से ही सहकारी समिति पर खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ हो गई, लेकिन समिति के सचिव अभयराम के छुट्टी पर होने के कारण खाद वितरण का कार्य दोपहर तक प्रभावित रहा। खाद वितरण के लिए यहां समिति पर तैनात एकाउंटेंट सत्यम जीत सचिव का डीडी कोड लेने के लिए काफी देर तक उसने फोन पर संपर्क करने का प्रयास करते रहे, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। परिजनों से जानकारी पर पता चला कि सचिव अभयराम गोवर्धन परिक्रमा पर गए हुए हैं। इधर, दोपहर तक खाद न मिलने से परेशान किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद एकाउंटेंट ने मामले की पूरी जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को दी। इस पर विभाग ने सचिव का कोड जारी किया जिसके बाद दोपहर तीन बजे सहकारी संघ पर खाद वितरण शुरू किया गया। ताखा में सहकारी समिति एवं समिति पर पूरे दिन किसानों की भीड़ मौजूद रही। समिति के एकाउंटेंट सत्यम ने बताया सचिव का डीडी कोड न मिलने के कारण खाद वितरण करने में समय लगा, लगभग 300 बोरी स्टॉक में है जिनका वितरण राजस्व विभाग से आरआई रोहित कुमार व पुलिस बल की निगरानी में शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed