फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Diseases are being cured by giving medicines, assurances for operation have been given for years.

Kanpur News: दवा देकर दूर कर रहे मर्ज, ऑपरेशन के लिए सालों से आश्वासन

Sat, 09 May 2026 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Diseases are being cured by giving medicines, assurances for operation have been given for years.
कानपुर देहात। मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग, नाक, कान गला रोग विभाग में प्रतिदिन 200 से अधिक मरीज ओपीडी में आते हैं। इनमें से प्रतिदिन 20 से 25 मरीजों को ऑपरेशान की सलाह दी जा रही है लेकिन सर्जरी न कर उन्हें दवा देकर इंतजार कराया जा रहा है। ऑपरेशन के लिए मरीज भटक रहे हैं। मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए महीनों से लोग दवा खाकर इंतजार कर रहे हैं। माइक्रोस्कोप व अन्य उपकरण न होने के कारण ऑपरेशन बंद है।
विज्ञापन

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जय वर्धन ने बताया कि नेत्र रोगियों के ऑपरेशन करने के लिए कॉलेज में ओटी का निर्माण हो चुका है। सर्जरी टेबल सहित कई उपकरण आ चुके हैं। माइक्रोस्कोप, फेको मशीन व सर्जिकल उपकरण न होने के कारण ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। गंभीर मरीजों को हैलट कानपुर रेफर किया जा रहा है। उपकरणों के लिए पत्राचार किया गया है। वहीं नाक, कान, गला रोग की ओपीडी में प्रत्येक कार्यदिवस पर औसतन 100 मरीज उपचार के लिए आते हैं। इनमें से 10 से 15 रोगी ऐसे होते हैं, जो ऑपरेशन के लिए आते हैं। इनके उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में ईएनटी सर्जन डॉ. अनुज शुक्ला तैनात है। ओटी में सीमित उपकरण होने के चलते महज सामान्य ऑपरेशन ही हो पा रहे हैं। ऑपरेशन में जटिलता होने पर मरीजों को हैलट रेफर कर दिया जाता है। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed