{"_id":"68bde4fcd0b0af4a4b0ea178","slug":"disease-increased-due-to-change-in-weather-210-fever-patients-found-kanpur-news-c-220-1-akb1007-131463-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मौसम बदलने से बढ़ी बीमारी, 210 बुखार रोगी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मौसम बदलने से बढ़ी बीमारी, 210 बुखार रोगी मिले
Mon, 08 Sep 2025 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
जरसेन पीएचसी में मरीज जांच करते डिप्टी सीएमओ डॉ. डीके सिंह। स्रोत सूचना विभाग
कानपुर देहात। मौसम में हो रहा बदलाव लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है। इससे अस्पतालों में रोगियों की संख्या बढ़ी है। रविवार को जिले के 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए गए मुख्य मंत्री जन आरोग्य मेला में 210 बुखार रोगी मिले। इनमें से एक मरीज मलेरिया पीड़ित भी मिला है।
आरोग्य मेला में 66 चिकित्सक, 128 स्वास्थ्य कर्मियों ने कुल 2155 रोगियों का उपचार किया। जिसमें 920 पुरुष, 792 महिलाएं व 433 बच्चे शामिल रहे। मेला में सर्वाधिक बुखार रोगियों की संख्या रही। एहतियात के मेला में पहुंचने वाले 84 मरीजों की मलेरिया व 11 मरीजों की डेंगू की जांच करवाई गई। जिसमें से एक युवक मलेरिया से पीड़ित मिला। इसके अलावा 165 रोगी सर्दी जुकाम, 108 मधुमेह, 62 उच्च रक्तचाप संबंधी रोगी मिले। इसके त्वचा व पेट संबंधी रोगी भी उपचार करवाने के लिए पहुंचे।
वहीं, डिप्टी सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने पीएचसी जरसेन का निरीक्षण कर मेला में दी जा रहीं सुविधाओं की हकीकत परखी। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते बुखार के रोगी बढ़े हैं। इस मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत रहे। रात में मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करें। बुखार आने पर नजदीकी स्वास्थ्य इकाई पर डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद ही दवा का सेवन करें।