फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Discussions were held on cryptology, network security, and machine learning.

Kanpur News: क्रिप्टोलॉजी, नेटवर्क सुरक्षा और मशीन लर्निंग पर किया मंथन

Sun, 21 Dec 2025 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Discussions were held on cryptology, network security, and machine learning.
एलेन हाउस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में मौजूद अतिथि। - फोटो : संवाद
कानपुर। एलेन हाउस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन हुआ, जिसमें क्रिप्टोलॉजी, नेटवर्क सुरक्षा और मशीन लर्निंग जैसे विषयों पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें देश-विदेश से आए वैज्ञानिकों ने छात्रों को ऑनलाइन और ऑफलाइन नई-नई तकनीकों और उनके उपयोग के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि के रूप में आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर नितिन सक्सेना उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में टीआईआई अबूधाबी के डॉ. संजय रावत और डीआरडीओ के वैज्ञानिक प्रो. भूपेंद्र सिंह शामिल थे। आईआईटी बीएचयू से डॉ. अशोक गुप्ता ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
विज्ञापन


सभी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोलॉजी व नेटवर्क सुरक्षा के संयुक्त उपयोग, शोध की दशा व कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में इनके महत्व और उपयोगिताओं के बारे में बताया। प्रोफेसर नितिन सक्सेना ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य और इसके संभावित उपयोग पर छात्रों को मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. संजय रावत ने साइबर सुरक्षा, प्रैक्टिकल डिफेंस सिस्टम और विभिन्न सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी। वहीं प्रो. भूपेंद्र सिंह ने पोस्ट क्विंटन क्रिप्टोलॉजी की जानकारी छात्रों को दी। इस अवसर पर अध्यक्ष मुख्तारुल अमीन, संयुक्त सचिव जावेद हाशमी, इंजीनियरिंग निदेशक मनोज कुमार मिश्रा, एडिशनल डायरेक्टर प्रो. अतुल चतुर्वेदी, प्रशासनिक निदेशक डॉ. रूबी चावला, अर्चित मिश्रा समेत सभी शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed