जिस परंपरा में बुराई है, वह एक कुरीति है। कुरीतियों के अंत के विचार के क्रम में ‘एक देश-एक चुनाव’ व्यवस्था पर भी चर्चा होनी चाहिए। अमर उजाला के तत्वावधान में श्री मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति राष्ट्रीय विचार प्रवाह/वाद-विवाद प्रतियोगिता के मंडलीय मुकाबले के लिए निर्धारित विषय ‘देश हित में एक देश-एक चुनाव’ के पक्ष में विचार रखकर बांदा के आयुष गुप्ता ने बाजी मारी।
{"_id":"5d66d2d28ebc3e013a3e2431","slug":"discussion-on-one-country-one-election-system-in-shri-murarilal-maheshwari-debate-competition","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बांदाः श्री मुरारीलाल माहेश्वरी वाद-विवाद प्रतियोगिता में एक देश-एक चुनाव व्यवस्था पर विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदाः श्री मुरारीलाल माहेश्वरी वाद-विवाद प्रतियोगिता में एक देश-एक चुनाव व्यवस्था पर विचार
Thu, 29 Aug 2019 12:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 29 Aug 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
बांदा में श्री मुरारीलाल माहेश्वरी वाद-विवाद प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
बांदा में श्री मुरारीलाल माहेश्वरी वाद-विवाद प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
मंडलस्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को आर्य कन्या इंटर कालेज में हुआ। अतिथियों के दीप प्रज्ज्वलन और 6 वर्षीय अमायरा गुप्ता के गणेश वंदना नृत्य से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि डीएम हीरालाल ने कहा कि एक देश-एक चुनाव का विचार प्रधानमंत्री ने दिया। नीति आयोग ने भी नीति बनाई।
देश में विचार-विमर्श चल रहा है। सुधार की प्रक्रिया लंबी है, लेकिन देश हित में यह आवश्यक है और बदलाव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वाद-विवाद प्रतियोगिता से छात्र-छात्राओं में निखार आता है।
देश में विचार-विमर्श चल रहा है। सुधार की प्रक्रिया लंबी है, लेकिन देश हित में यह आवश्यक है और बदलाव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वाद-विवाद प्रतियोगिता से छात्र-छात्राओं में निखार आता है।
बांदा में श्री मुरारीलाल माहेश्वरी वाद-विवाद प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने नसीहत दी कि बड़े वक्ताओं को जरूर सुनें। उन्होंने विजेता और प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र और सहभागितापत्र प्रदान किए। अमर उजाला, कानपुर के संपादक विजय त्रिपाठी ने श्री मुरारीलाल माहेश्वरी का जीवन परिचय बताया।
चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में पूर्व में आयोजित हुई जिलास्तरीय प्रतियोगिता के टॉप-3 विजेताओं को मंडलस्तरीय वाद-विवाद में मौका मिला। बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा के प्रथम तीन विजेजा 3-3 प्रतिभागी चयनित किए गए थे। इन्होंने निर्धारित विषय- ‘देश हित में एक देश-एक चुनाव’ पर पक्ष व विपक्ष में अपनी बात रखी।
चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में पूर्व में आयोजित हुई जिलास्तरीय प्रतियोगिता के टॉप-3 विजेताओं को मंडलस्तरीय वाद-विवाद में मौका मिला। बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा के प्रथम तीन विजेजा 3-3 प्रतिभागी चयनित किए गए थे। इन्होंने निर्धारित विषय- ‘देश हित में एक देश-एक चुनाव’ पर पक्ष व विपक्ष में अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा में श्री मुरारीलाल माहेश्वरी वाद-विवाद प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्येक प्रतिभागी को बोलने के लिए 6 मिनट का समय दिया गया। वक्ताओं का क्रम लाटरी पद्धति से तय किया गया था। आर्य कन्या इंटर कालेज प्रबंधक शमीम बानो ने आभार जताया।
संचालन का जिम्मा डीएवी के पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्ता और सुनील कुमार सनी ने संभाला। प्रतियोगिता के विजेता आयुष गुप्ता को 7000, उपविजेता रोहित यादव को 5000 और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागी विकास कुशवाहा को 2000 रुपये के चेक प्रदान किए गए।
संचालन का जिम्मा डीएवी के पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्ता और सुनील कुमार सनी ने संभाला। प्रतियोगिता के विजेता आयुष गुप्ता को 7000, उपविजेता रोहित यादव को 5000 और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागी विकास कुशवाहा को 2000 रुपये के चेक प्रदान किए गए।
विज्ञापन
बांदा में श्री मुरारीलाल माहेश्वरी वाद-विवाद प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
प्रोत्साहन पुरस्कार में दो प्रतिभागी शांभवी अवस्थी, बांदा और अदिति गुप्ता, हमीरपुर को 1500-1500 रुपये के चेक दिए गए। कार्यक्रम में चित्रकूटधाम मंडल के उप निदेशक (अर्थ एवं संख्या) एसएन त्रिपाठी, पूर्व पालिका चेयरमैन राजकुमार राज, व्यापार मंडल नेता मनोज जैन, अमित सेठ भोलू, नईम खां, राजकीय हाईस्कूल, बड़ोखर बुजुर्ग प्रधानाचार्य शशि मिश्रा, आर्य कन्या की प्रधानाचार्य शाइस्ता, संजय निगम अकेला, पंकज श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।