फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accused murderer boyfriend says She filed a case and was harassing him to force a settlement

दो प्रेम संबंधों में तलाकशुदा को मिली मौत: प्रेमी बोला- केस कराया, समझौते के लिए कर रही थी प्रताड़ित, मार डाला

Mon, 26 Oct 2026 09:54 AM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Published by: Akash Dubey Updated Mon, 26 Oct 2026 09:54 AM IST
सार

पप्पू पासवान ने 32 वर्षीय महिला की हत्या की। उसे जेल भेजा गया। पप्पू ने कबूला कि महिला मुकदमे में प्रताड़ित कर रही थी, बेटी के गैंगरेप की धमकी भी दी।

विज्ञापन
Accused murderer boyfriend says She filed a case and was harassing him to force a settlement
हत्यारोपी प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चकेरी स्वर्णजयंती विहार में 32 वर्षीय तलाकशुदा महिला की हत्या के आरोपी प्रेमी सेन पश्चिमपारा निवासी पप्पू पासवान को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। इससे पहले उसने पुलिस को दिए कबूलनामे में बताया कि वर्ष 2022 में महिला ने उस पर बिधनू थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद बातचीत बंद हो गई थी। डेढ़ साल पहले दोबारा संपर्क में आने के बाद मुकदमे में समझौते के लिए बुलाकर प्रताड़ित कर रही थी... इसलिए मार डाला।

विज्ञापन
Trending Videos

डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि पप्पू से पूछताछ में पता चला कि मूलरूप से देवरिया निवासी महिला ने करीब 12 वर्ष पूर्व जाजमऊ निवासी अपने बहनोई से निकाह किया था। हालांकि, 3-4 साल रहने के बाद महिला ने उसे छोड़ दिया। इसी दौरान वर्ष 2021 में पप्पू पासवान से कांशीराम कॉलोनी में रहने के दौरान मुलाकात हुई। दोनों में नजदीकियां बढ़ीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, इसी दौरान महिला को पप्पू के पहले से शादीशुदा होने का पता चला। इस पर महिला ने उसके खिलाफ 2022 में बिधनू थाने में पहली शादी छिपाकर शोषण करने, धमकाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। दोनों के बीच बीते डेढ़ साल से दोबारा संबंध स्थापित हो गए थे। पूछताछ में पप्पू ने स्वर्णजयंती विहार में किराये के कमरे में गला दबाने के बाद सिर दीवार में पटककर हत्या करने की बात कबूली है। बताया कि महिला ने उसकी 13 वर्षीय बेटी का गैंगरेप करवाने की बात कही। यह सुनकर वह खुद पर आपा खो बैठा था। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में मुकदमे में नामजद दूसरे आरोपी आकिब कुरैशी की भूमिका नहीं मिली है।

विज्ञापन

जिसके भी साथ रही थी महिला उसी पर कराया मुकदमा
डीसीपी के मुताबिक महिला अपनी असली पहचान छिपाकर रहती थी। पहले पति को छोड़ने के बाद वह उन्नाव के गंगाघाट के लखापुर निवासी राजकुमार के साथ रहने लगी थी। उसी पते पर आधार कार्ड बनवा लिया। हालांकि, वर्ष 2020 में गंगाघाट थाने में राजकुमार के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और दहेज प्रथा एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद पप्पू के संपर्क में आई। उसके विरुद्ध भी वर्ष 2022 में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद वह चकेरी के सनिगवां निवासी आकिब कुरैशी के साथ रहने लगी। 2026 में गंगाघाट थाने में उसके खिलाफ भी डीपी एक्ट और शारीरिक शोषण करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज करा दी।

आधार में राजकुमार का दर्शाया पिता
पुलिस के मुताबिक महिला का एक आधार कार्ड प्राप्त हुआ जो राजकुमार के पते पर बना हुआ है। हालांकि, इस आधार कार्ड में उसने राजकुमार को पिता घोषित किया हुआ है। जबकि राजकुमार पर जो मुकदमा दर्ज कराया उसमें शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप है।

किराये पर रहने के दौरान आकिब को बताया था पति
चकेरी के स्वर्ण जयंती विहार विस्तार पार्ट-1 स्थित दिनेश चंद्र मिश्रा के घर में महिला का शव बीती 22 अक्तूबर की रात कमरे में तख्त के नीचे पड़ा मिला था। दिनेेश के मुताबिक महिला 20 दिन पहले ही रहने आई थी। उसने आकिब कुरैशी को अपना पति बताया था। महिला के परिजन ने आकिब कुरैशी और पप्पू पासवान पर हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शनिवार को गोकुल ग्राउंड डी ब्लॉक के पास से पप्पू को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed