{"_id":"68c488834a9e80841402dc64","slug":"disabled-children-showed-their-talent-prerna-11-defeated-umang-11-8-4-in-football-kanpur-news-c-362-1-ka11003-131085-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, फुटबॉल में प्रेरणा-11 ने उमंग-11 को 8-4 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, फुटबॉल में प्रेरणा-11 ने उमंग-11 को 8-4 से हराया
विज्ञापन
कानपुर। जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल के तत्वावधान में शुक्रवार को कैंट स्थित प्रेरणा स्पेशल स्कूल में दिव्यांग बच्चों के लिए संकल्प एक बेहतर कल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। संस्था की ओर से दिव्यांग बच्चों को खेल सामग्री भी बांटी गई।
फुटबॉल, पैराशूट रन, टग ऑफ वार और हुपला रिंग टॉस प्रतियोगिताएं कराई गईं। फुटबॉल में प्रेरणा-11 और उमंग-11 के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में प्रेरणा-11 ने 8-4 से जीत दर्ज की। विजेता टीम की ओर से युवराज ने दो और आदर्श, अरमान ने एक-एक गोल दागा।
क्लब की चेयरपर्सन नेहा गर्ग, प्रनीत अग्रवाल, श्रुति जैन और चित्रांशी अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों को फुटबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, हर्डल्स, हुपला रिंग्स और पानी की बोतलें भेंट कीं। प्रधानाचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल, डॉ. सुब्रतो, खेल प्रशिक्षक सत्येंद्र सिंह यादव, अनूप यादव, कल्पना, अर्चना, विकास, अल्पना चौधरी, अल्पना सिंह, अर्चना यादव, शिवम आदि मौजूद रहे।