फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dirt piles up in Kharagpur Gaushala, cows are eating dry fodder, becoming weak

खड़गपुर गोशाला में गंदगी का अंबार, गोवंश खा रहे सूखा चारा, हो रहे कमजोर

Mon, 22 Nov 2021 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dirt piles up in Kharagpur Gaushala, cows are eating dry fodder, becoming weak
गोशाला की नादों में पुआल व कर्बी का चारा खाते गोवंश। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। निबौली बुजुर्ग ग्राम पंचायत के मजरा खड़गपुर की अस्थायी गोशाला में अव्यवस्था हावी है। यहां तीन केयर टेकर की तैनाती है इसके बाद भी साफ सफाई नहीं नजर आती है। पुआल व कर्बी का सूखा चारा गोवंश खा रहे हैं।
विज्ञापन

बरसीम बोने में देरी होने से हरा चारा मवेशियों को नहीं मिल पा रहा है। इससे गोवंश कमजोर हो रहे हैं। एक गोवंश मरणासन्न हालत में है। शनिवार को यहां एक गोवंश की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

अकबरपुर ब्लॉक के खड़गपुर अस्थायी गोशाला में मौजूदा समय में 53 गोवंश हैं। दो केयर टेकर खड़गपुर के हैं। जबकि एक केयर टेकर निबौली का है। तीन केयर टेयर रखे जाने के बाद भी यहां साफ सफाई की स्थिति ठीक नहीं है। नादों के पास ही गोबर आदि एकत्र होने से मवेशियों के बीमार होने का खतरा बना है। परिसर में ही यूकेलिप्टस के लगे पेड़ों के पास जगह-जगह गोबर एकत्र किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूसा झालों में रखा जरूर मिला लेकिन यह गोवंशों को नहीं दिया जा रहा है। केवल पुआल व सूखी कर्बी मिलाकर मवेशियों को खिलाई जा रही है। गोशाला में गोवंशों के सापेक्ष पशुआहार भी बेहद कम मात्रा में मिला। केवल आधी बोरी पशुआहार व करीब डेढ़ बोरी चोकर मिला।
ग्रामीणों का कहना है कि चोकर व पशुआहार केवल दिखावे के लिए रखा गया है। यह गोवंशों को चारे में मिलाकर नहीं दिया जाता है। इसकी वजह से सूखा भूसा खाकर गोवंश कमजोर हो रहे हैं। शनिवार को एक गाय की मौत हो गई। वहीं एक गाय बेहद कमजोर होकर मरणासन्न हालत में है।

रूरा पशु चिकित्सालय के प्रभारी पशु चिकित्सक डॉ. आईए सिद्दीकी इस गोशाला के नोडल अफसर है। नोडल अफसर ने बताया कि 18 नवंबर को गोशाला का निरीक्षण किया था। उस दिन स्थिति ठीक थी। हरा चारा भी दिया गया था। प्रधान को जरूरी धन आवंटन किया गया है। करीब एक बीघा में बरसीम बोई गई है। दिसंबर अंत तक यह तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed