फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Directors boycotted the meeting when the Chairman did not attend.

Kanpur News: बैठक में अध्यक्ष के न पहुंचने पर संचालकों ने किया बहिष्कार

Sun, 21 Jul 2024 02:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 21 Jul 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Directors boycotted the meeting when the Chairman did not attend.
फोटो 23::
विज्ञापन



अध्यक्ष के न पहुंचने पर बैठक का बहिष्कार



प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति की बैठक में पहुंचे अध्यक्ष के पति, संचालकों ने किया विरोध



संवाद न्यूज एजेंसी



ताखा। बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति ऊसराहार में एजेंडा को लेकर संचालकों व समिति के अध्यक्ष के पति के बीच बैठक में अध्यक्ष के न आने पर नोंकझोंक हो गई। इसके बाद पांच संचालक बहिष्कार कर बैठक छोडकर चले गए।


ऊसराहार समिति पर शनिवार दोपहर 12 बजे कंप्यूटर आपरेटर को लेकर एजेंडा की बैठक होनी थी। इसके लिए समिति के सभी सदस्य मौके पर पहुंचे, तो अध्यक्ष शकुंतला यादव की जगह पहुंचे उनके पति दिनेश यादव ने अध्यक्ष की कुर्सी संभालते हुए बैठक की कार्रवाई को शुरू करने की बात कही। इस पर संचालकों ने अध्यक्ष को बुलाने की बात कही, जिसपर दोनों पक्षों में नोंकझोंक हो गई। संचालक शांती देवी, सुघरश्री, विश्राम सिंह, संजीव कुमार और निजाम वारिस ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। संचालक विश्राम सिंह ने अध्यक्ष के पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि ज्यादातर बैठकों का संचालन अध्यक्ष की गैरमौजूदगी में किया गया है। शनिवार की बैठक में कंप्यूटर आपरेटर के एजेंडे पर विचार के लिए रखी गई, लेकिन उसमें भी अध्यक्ष शकुंतला यादव नहीं आई। उनकी जगह पर उनके पति दिनेश यादव ने अध्यक्ष की कुर्सी संभाल ली। जिसका संचालकों ने विरोध किया।एआर प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed