फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Direct train starts from Kanpur Central to Pune 

शिरडी जाने वालों को बड़ी राहत: कानपुर सेंट्रल से पुणे के लिए सीधी ट्रेन शुरू, सप्ताह में तीन दिन चलेगी

Mon, 18 Apr 2022 11:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 18 Apr 2022 11:26 AM IST
सार

सेंट्रल रेलवे ने कानपुर से पुणे जाने वालों के लिए बड़ी राहत दी है। इसके तहत कानपुर से पुणे के लिए सीधी ट्रेन शुरू की गई है। 

विज्ञापन
Direct train starts from Kanpur Central to Pune 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेलवे ने कानपुर से पुणे के लिए सीधी ट्रेन शुरू की है। यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन है, जो 13 जून तक चलेगी। इसके बाद ट्रेन नियमित या सप्ताह में तीन दिन चलाई जा सकती है। कानपुर सेंट्रल से अभी पुणे के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है। कानपुर के यात्री लखनऊ-पुणे ट्रेन के भरोसे रहते हैं, लेकिन इसका कामर्शियल कोटा लखनऊ से है। इसलिए कानपुर के यात्रियों को आसानी से रिजर्वेशन नहीं मिल पता। यह ट्रेन महाराष्ट्र के अहमदनगर स्टेशन पर भी रुकेगी। 

विज्ञापन

इसी जिले में शिरडी के सांई बाबा का मंदिर है, जहां लोग बड़ी संख्या में आते जाते हैं। ट्रेन (01037) पुणे से हर रविवार सुबह 6:35 बजे 17 अप्रैल से 12 जून तक चलेगी। अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड़, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई, उरई होते हुए सोमवार सुबह 7:45 बजे कानपुर आएगी।
विज्ञापन

वापसी में ट्रेन (01038) कानपुर सेंट्रल से हर सोमवार दोपहर 12:20 बजे 18 अप्रैल से 13 जून तक इसी रास्ते से मंगलवार शाम पांच बजे पुणे पहुंचेगी। ट्रेन में सेकेंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर, जनरल कोच हैं। कानपुर सेंट्रल स्टेशन से काठगोदाम के लिए एक और सीधी ट्रेन चलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी कानपुर से काठगोदाम गरीबरथ चलती है, लेकिन यात्रियों की मांग अधिक होने की वजह से सांसद सत्यदेव पचौरी ने काठगोदाम की ट्रेन का प्रस्ताव भी रेलमंत्री को दिया है। कानपुर से पुणे ट्रेन का भी प्रस्ताव सांसद पचौरी का था। अभी लखनऊ से पुणे दो दिन वाया कानपुर ट्रेन चलती है, लेकिन कानपुर-पुणे ट्रेन तीन दिनों के लिए नियमित होगी। सांसद पचौरी ने बताया कि दोनों ट्रेनों को कानपुर से नियमित चलाने की मांग रेलवे से की थी। इसी हिसाब से नियमित संचालन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed