फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dinesh sharma statement before lok sabha elections 2019

सपा-बसपा गठबंधन पर बीजेपी का वार, अमेठी-आजमगढ़ और कन्नौज की जनता मांग रही बदलाव- दिनेश शर्मा

Tue, 26 Mar 2019 09:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 26 Mar 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
dinesh sharma statement before lok sabha elections 2019
उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2019 के चलते यूपी की राजनीति में सियासी हलचल अपने उफान पर है। अमेठी, आजमगढ़ और कन्नौज की जनता अब बदलाव चाहती है। यही कारण है कि इन जनपदों में अब विरोधी दलों का वजूद कम हो रहा है। अमेठी में बीजेपी की जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


ये बातें सूबे के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी पर पत्रकारों से कही। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा की मंगलवार को कन्नौज जनपद में एक चुनावी जनसभा थी। इसी के चलते मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह विशेष वायुयान से मोहम्मदाबाद स्थित सकवाई हवाई पट्टी पर उतरे।
विज्ञापन

 

 

कांग्रेस पर भी हमलावर हुए उप मुख्यमंत्री

वहां पर पत्रकार वार्ता में कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा। कहा कि अमेठी, आजमगढ़ और कन्नौज की जनता अब बदलाव चाहती है। इसी के चलते अमेठी में उनकी जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी। हम पीएम मोदी की योजनाओं व कार्यों को आधार बनाकर लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

वहीं, उनके चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि यह निर्णय पार्टी का होगा। यदि पार्टी चाहेगी तो मैं चुनाव लड़ूंगा। सपा-बसपा गठबंधन बीजेपी के लिए कितनी चुनौती पेश करेगा के जवाब में कहा कि यह गठबंधन कोई चुनौती पेश नहीं करेगा।

ये दोनों दल आपस में खुद ही चुनौती हैं। इसके बाद वह कन्नौज के लिए सड़क के रास्ते रवाना हो गए। इस दौरान विधायक मेजर सुनील दत्त, सुब्रत पाठक, कुलदीप गंगवार, विजय गुप्ता, सीओ राजवीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed