फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dimple yadav tweet to sushma swaraj for help of deceased family

डिंपल यादव ने ट्वीट कर सुषमा स्वराज से मांगी इंजीनियर और दो बेटों के शव भारत लाने के लिए मदद

Fri, 26 Apr 2019 02:43 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 26 Apr 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
dimple yadav tweet to sushma swaraj for help of deceased family
परिवार के साथ मृतक की फाइल फोटो
कल्याणपुर में रहने वाले इंजीनियर राम निवास मिश्रा (38) और उनके दोनों बेटों श्रेयांश (11) व आरव (10) के शव पैसों के अभाव में चार दिन बाद भी कनाडा से घर नहीं लाए जा सके। परिजन पीएमओ से लेकर विदेश मंत्रालय तक गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई मदद नहीं मिली है। इसके बाद कन्नौज सांसद डिंपल यादव ने भी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट कर मदद मांगी है।
विज्ञापन


मूल रूप से कन्नौज के भरतपुर निवासी सॉफ्टेवयर इंजीनियर राम निवास मिश्रा पिछले कई सालों से पत्नी अनुपम और बच्चों के साथ कल्याणपुर में रह रहे थे। इसके बाद दिल्ली नौकरी करने चले गए। चार साल पहले दिल्ली से वे कनाडा के वेस्ट पेग में जाकर शिफ्ट हो गए थे।
विज्ञापन


गुजैनी निवासी साढू़ राम गोपाल द्विवेदी ने बताया कि रविवार को अपार्टमेंट के स्वीमिंग पूल में नहाने के दौरान तीनों लोगों की मौत हो गई थी। वहां से तीनों शव लाने के लिए करीब 40 लाख रुपये की जरूरत है। उन्होंने बताया कि पत्नी अनुपम के पास इतने पैसे नहीं हैं। इस कारण शव यहां नहीं लाए जा पा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

dimple yadav tweet to sushma swaraj for help of deceased family
डिंपल यादव ने ट्विट कर मांगी सुषमा स्वराज से मदद
साथी ने अभियान चलाकर जुटाए 28 लाख
कनाडा में राम निवास के साथ ही काम करने वाले श्रीकांत ने अभियान चलाया है। इसके लिए उन्होंने गो फंड मी नाम की वेबसाइट बनाकर मदद की अपील की है। राम गोपाल ने बताया कि गुुरुवार को उनसे व्हाट्सएप कॉल से बात हुई तो पता चला कि उन्होंने 28 लाख रुपये जुटा लिए हैं। 

नहीं मिला वीजा, दिल्ली में भटक रहे परिजन
कानपुर में ही मृतक राम निवास के एक और साढू़ सौरभ पांडेय रहते हैं। घटना की जानकारी के बाद वे दिल्ली पहुंचे थे। कनाडा जाने के लिए दो दिन से एंबेसी के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें वीजा नहीं मिल पा रहा है। 

बेसुध है अनुपम
राम गोपाल ने बताया कि पति और दोनों बेटों की मौत के बाद से इंजीनियर की पत्नी अनुपम बेसुध है। तीन शव उसकी आंखों के सामने रखे हैं, इस मंजर की कल्पना करने से ही रूह कांप उठती है। बताया कि उनसे बात करने की कोशिश की जा रही है लेकिन ज्यादा बात ही नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed