{"_id":"5d0fb4688ebc3e3d172fc0c7","slug":"diesel-theft-by-oil-mafia-in-fatehpur-from-iocl-pipe-line","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंडियन ऑयल की पाइप लाइन तोड़कर डीजल चोरी, पहली बार आठ मिनट दूसरी बार सात मिनट में हुई चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडियन ऑयल की पाइप लाइन तोड़कर डीजल चोरी, पहली बार आठ मिनट दूसरी बार सात मिनट में हुई चोरी
Sun, 23 Jun 2019 10:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 23 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
डीजल पाइप लाइन में माफिया ने लगाई सेंध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेेहपुर में तेल माफिया ने आईओसी (इंडियन ऑयल कारपोरेशन) की पाइप लाइन तोड़कर शनिवार रात डीजल चुरा लिया। प्रेशर कम होने पर आईओसी टीम सक्रिय हुई। घटना के कई घंटे बाद रविवार शाम जांच टीम मौके पर पहुंच सकी। पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है।
पुलिस व आईओसी के अधिकारियों पांच से सात हजार डीजल चोरी होने का अंदेेशा जताया है। जिले से बरौनी-कानपुर पनकी इंडियन ऑयल पाइप लाइन गुजरी है। इसमें कल्यानपुर थाना क्षेत्र हाईवे के हरदौलपुर गांव में चोरों ने पाइप लाइन तोड़कर डीजल चोरी किया। आईओसी कानपुर पनकी यूनिट के उपमहाप्रबंधक शेष नारायण, प्रचालन प्रबंधक दिवाकर श्रीवास्तव कल्यानपुर थाने पहुंचे।

कल्यानपुर थाना क्षेत्र हाईवे के हरदौलपुर गांव में मिला स्पॉट
लाइन तोड़कर चोरी की सूचना दी। खोजबीन के दौरान हरदौलपुर गांव में खेत में करीब पांच फीट का गड्ढा मिला। उसे जेसीबी से खुदवाया गया। पेट्रोल पंप लाइन में चोरों की वॉल मशीन फिट पाई गई। मशीन बंद होने के कारण तेल निकल नहीं रहा था। आईओसी अधिकारी हजारों लीटर तेल चोरी होना मान रहे हैं।
प्रचालन प्रबंधक ने बताया कि चोरी रात 12 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट में और दोबारा एक बजकर दस मिनट से एक बजकर 17 मिनट तक हुई है। इस दौरान प्रेशर डाउन हुआ। अलार्म बजने पर पेट्रोलिंग टीम को अलर्ट किया गया। रात को कोई सुराग नहीं लगा था। थानेदार जेपी उपाध्याय, चौकी इंचार्ज प्रदीप यादव, सर्विलांस टीम के बीएल सिंह मौके की जांच को पहुंचे।
आठ माह पहले भी यहीं हुई थी चोरी
हरदौलपुर गांव में आठ माह पहले भी तेल चोरी हुई थी। घटना में मैनपुरी के चोर पकड़े गए थे। चोरों के इस मामले में माफिया को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी थी। हालांकि जिले से गैंगस्टर में माफिया वांछित चल रहा है।