{"_id":"603be5cf7b83bd51f12fffe9","slug":"diesel-petrol-thief-gang-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: डीजल-पेट्रोल चोर गिरोह पकड़ा, एक लाख लीटर तेल बरामद, अंडरग्राउंड बना रखा था गोदाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: डीजल-पेट्रोल चोर गिरोह पकड़ा, एक लाख लीटर तेल बरामद, अंडरग्राउंड बना रखा था गोदाम
Mon, 01 Mar 2021 12:24 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के पनकी में एसपी पश्चिम की टीम ने रविवार रात तेल चोरी के गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। मौके से करीब एक लाख लीटर डीजल-पेट्रोल बरामद हुआ है।
ये प्रदेश की सबसे बड़ी रिकवरी बताई जा रही है। आरोपियों ने अंडरग्राउंड गोदाम बना रखा था। तेल से भरे 600 ड्रम, तीन टैंकर, एक पिकअप समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने रात करीब आठ बजे पनकी के कपली और एमआईजी में दबिश देकर शेख शाहीन और सोनू त्रिवेदी समेत चार को उठाया।
शेख शाहीद व सोनू की गिरफ्तारी कर ली गई है जबकि अन्य दोनों की भूमिका जांची जा रही है। आरोपी गोदाम में चोरी का डीजल पेट्रोल इकट्ठा करते हैं। ये लोग डिपो में आने वाले टैंकरों से तेल चोरी करते हैं। एसपी ने बताया कि यहां पर आरोपी तेल में तरह-तरह के केमिकल मिलाकर मिलावटी तेल बनाते हैं और सप्लाई करते हैं। आपूर्ति विभाग के अफसरों ने इन केमिकल के नमूने लिए हैं।
विज्ञापन
हर ताले की आरोपी के पास है चाबी
सीओ दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपियों के पास चाबियों के कई गुच्छे बरामद हुए हैं। जब टैंकर पनकी डिपो आते हैं तो आरोपी इंडस्ट्रियल एरिया में डिपो के पास घात लगाए बैठे रहते हैं। फिर आनन-फानन में टंकियों में जो चाबी लग जाती है उससे लॉक खोलकर तेल पार करते हैं। खेल कई सालों से चल रहा है।

गोपनीय सूचना के आधार पर दबिश दी गई थी। ये गैंग मिलावटी तेल भी बनाता है। जांच जारी है। - डॉ. प्रीतिंदर सिंह, डीआईजी