फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   did u have 10 lakh rupee idea?

क्या आपके पास है 10 लाख वाला आइडिया ?

Thu, 16 Nov 2017 02:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 16 Nov 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
did u have 10 lakh rupee idea?
डेमो पिक
आपके बिजनेस आइडिया में दम है तो आपको स्टार्टअप करने के लिए मिलेंगे 10 लाख रुपये। दरअसल, आईआईटी कानपुर के सिडबी इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर ने डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) के सहयोग से ‘निधि प्रयास प्रोग्राम’ लांच किया है। 29 नवंबर तक www.iitk.ac.in/siic पर आवेदन करने के साथ ही अपना आडिया भी भेजना होगा। जिसका आइडिया बेस्ट होगा, उसे बिजनेस करने के लिए 10 लाख रुपये इनाम स्वरूप दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


सिडबी के सीनियर ऑफिसर अभिजीत साठे ने बताया कि बेस्ट आइडिया को दस लाख रुपये के अलावा आईआईटी की चार आई लैब, थिंकरिंग लैब की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि वह अपने स्टार्टअप को और अच्छे से संचालित कर सके। 
विज्ञापन

इन सेक्टरों में हो आपका आइडिया

did u have 10 lakh rupee idea?
डेमो पिक
मैन्युफैक्चरिंग, एग्रीकल्चर, हेल्थ केयर, क्लीन टेक, एनर्जी, वॉटर, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और अन्य तकनीकी क्षेत्रों में।
सॉफ्टवेयर और एकेडमिक रिसर्च को जगह नहीं
इस प्रोग्राम के तहत उन प्रोजेक्टों पर विचार नहीं किया जाएगा जो सॉफ्टवेयर बेस्ड होंगे या प्योर एकेडमिक रिसर्च से जुड़े होंगे। इस तरह के आवेदन स्वीकार भी नहीं किए जाएंगे।

 

यह होनी चाहिए योग्यता

did u have 10 lakh rupee idea?
डेमो
- उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए।
- अगर स्टार्टअप शुरू हो चुका है कि वह दो साल से ज्यादा पुराना न हो। 
- कंपनी के पास आवेदन के वक्त अधिक रेवेन्यु नहीं होना चाहिए।
- अगर टीम के साथ कोई स्टार्टअप है तो टीम के सदस्यों में से किसी एक को इसके लिए ऑथराइज्ड करना होगा जो मुख्य आवेदक के रूप में होगा।
विज्ञापन

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें

did u have 10 lakh rupee idea?
डेमो पिक
अगर आपको इस प्रोजेक्ट से संबंधित अधिक जानकारी चाहिए तो आईआईटी के सिडबी इनोवेशन सेंटर की सुधा सेलवाराज से फोन नंबर 0512-2597057 पर संपर्क कर सकते हैं। आप उन्हें ई-मेल के जरिए भी अपनी समस्याएं बता सकते हैं। उनकी ई-मेल आइडी है siic@iitk.ac.in 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed