फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Diamond, Friends Union, Amar, Tarun Club won the cricket matches

Kanpur News: डायमंड, फ्रेंड्स यूनियन, अमर, तरुण क्लब ने जीते क्रिकेट के मुकाबले

Thu, 16 Apr 2026 02:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Diamond, Friends Union, Amar, Tarun Club won the cricket matches
किदवई नगर साउथ क्रिकेट मैदान पर क्रिकेट मैच खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में चार रोमांचक मुकाबले खेले गए। इन मैचों में डायमंड क्लब, फ्रेंड्स यूनियन, अमर क्लब और तरुण क्लब ने जीत दर्ज की। विभिन्न मैदानों पर हुए इन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ-ए मैदान पर पहले मैच में डायमंड क्लब ने खांडेकर क्रिकेट एकेडमी को सात विकेट से हराया। खांडेकर एकेडमी ने 35.5 ओवर में 132 रन बनाए। राहुल सिंह ने 45 रन और अजीत कुमार चौहान ने 39 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में एकलव्य कटियार ने चार और दिव्यांश यादव ने तीन विकेट लिए। जवाब में डायमंड ने 22.5 ओवर में तीन विकेट पर 133 रन बनाकर मैच जीता। आदर्श तिवारी ने 54 रन, एकलव्य कटियार ने 33 रन और सचिन ने 31 रन बनाए। सुमित और किशन लाल ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

जाजमऊ स्थित जेम्स मैदान पर दूसरे मैच में फ्रेंड्स यूनियन ने नवाबगंज एथलेटिक्स को नौ विकेट से पराजित किया। नवाबगंज एथलेटिक्स की पूरी टीम 21.1 ओवर में 84 रन पर सिमट गई। अक्षत सिंह ने 18 और विशाल सिंह ने 15 रन बनाए। गेंदबाजी में अविनाश कुमार ने चार, शुभराज ने तीन और आदित्य ने दो विकेट झटके। फ्रेंड्स यूनियन ने 10.3 ओवर में एक विकेट पर 87 रन बनाकर आसानी से जीत हासिल की। आदर्श गुप्ता ने 59 रन की शानदार पारी खेली। विशाल सिंह ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पनकी स्थित रामलखन भट्ट मैदान पर तीसरे मैच में अमर क्लब ने यूनिक क्लब को 147 रन के बड़े अंतर से मात दी। अमर क्लब ने 38 ओवर में 258 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। दीपेंद्र सिंह ने 43 रन और अनिरुद्ध प्रताप ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में विनायक, मंदीप सिंह, सौरभ और तरुनदीप सिंह ने दो-दो विकेट लिए। यूनिक क्लब जवाब में 18 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गया। अक्षय शुक्ला ने 34 रन बनाए। दीपेंद्र सिंह, अनिरुद्ध और यूष मिश्रा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

जाजमऊ स्थित एवरेस्ट मैदान पर चौथे मैच में तरुण क्लब ने ओलंपिक रजि. को 64 रन से हराया। तरुण क्लब ने 31.1 ओवर में 171 रन बनाए। अभिषेक शाक्य ने 54 रन और विपिन जोशी ने 40 रन का योगदान दिया। जेबान अंसारी और आदित्य दीक्षित ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि शिवेंद्र ने दो विकेट झटके। ओलंपिक रजि. की पूरी टीम 24.2 ओवर में 107 रन पर सिमट गई। आशीष चतुर्वेदी ने 27 रन और सचिन यादव ने 21 रन बनाए। मो. शारिम ने चार, आर्यमान और ईशान मिश्रा ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed