फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dharmendra was attacked while he was drunk, bones in his head broke in five places, he died after going into coma

Kanpur News: नशे में होने पर धर्मेंद्र के ऊपर किए गए थे प्रहार, सिर में पांच जगह से हड्डी टूटी, कोमा में जाने से हुई मौत

Tue, 13 May 2025 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Dharmendra was attacked while he was drunk, bones in his head broke in five places, he died after going into coma
भीतरगांव (घाटमपुर)। साढ़ क्षेत्र के लक्ष्मणखेड़ा गांव में शनिवार की रात धर्मेंद्र पासी (32) के नशे में होने पर उसके ऊपर ताबड़तोड़ प्रहार किए गए थे। यह जानकारी सोमवार को हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई है।
विज्ञापन

हत्यारोपी ने उसके सिर पर कई वार किए, जिसमें पांच जगह से सिर की हड्डी टूट गई और कोमा में जाने की वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लक्ष्मणखेड़ा गांव में शनिवार रात धर्मेंद्र पासी की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। एसीपी घाटमपुर रंजीत कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस की मौजूदगी में ड्योढ़ी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। धर्मेंद्र की पत्नी ने गांव के ही कीरत कुमार, राजू और रवि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed