{"_id":"5766f7184f1c1bd37411bcb1","slug":"dharmapala-had-control-his-missing-son-on-father-s-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"फादर्स डे पर बेटे को यादकर फफक पड़े धर्मपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फादर्स डे पर बेटे को यादकर फफक पड़े धर्मपाल
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Mon, 20 Jun 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
बेटे की याद में बेसुध उसकी मां को संभालते धर्मपाल।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर साउथ। किदवई नगर वाई ब्लाक निवासी बैंक मैनेजर धर्मपाल रविवार को फादर्स डे के मौके पर फूट-फूट कर रोए। बोले, पिछले साल आशु ने पेन गिफ्ट किया था, अब कौन उन्हें गिफ्ट देगा। धर्मपाल की बातें सुनकर रिश्तेदार और करीबी भी खुद को रोने से रोक नहीं पाए।
धर्मपाल ने सभी को पेन दिखाकर बताया कि आशु अपनी बहनों के साथ फादर्स और मदर्स डे को बड़े धूमधाम से मनाता था। वह जेब खर्च के पैसे बचाकर गिफ्ट और केक लाता था। शाम को आशु की जिद पर सभी को लेकर बाहर डिनर पर जाते थे। मुझे उसकी हर बात, उसके दिए गए गिफ्ट, कापी-किताबें, कपड़े, खिलौने, जूते-चप्पल देख कर रोना आ रहा है। उसकी यादें मुझे जीने नहीं दे रही है। मैंने आशुतोष से कहा था बेटा जब तुम हाईस्कूल पास कर लोंगे तो मैं तुम्हे स्कूटी गिफ्ट दूंगा, लेकिन वक्त इतना निर्दयी निकला कि मेरी इच्छा पूरी करने से पहले वह छोड़कर चला गया।
हत्याकांड पर शोक सभा
कानपुर (ब्यूरो)। आशुतोष हत्याकांड पर रविवार को अखिल भारतीय पंजाब नेशनल बैंक अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन की ओर से रामनारायण बाजार स्थित कुरील पंचायत भवन में शोक सभा की गई। एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष विजय मधुपिया ने बताया कि 20 जून को शाम पांच बजे पीएनबी माल रोड ब्रांच से गांधी प्रतिमा फूलबाग तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा। शोक सभा में जेपी आर्या, पंधारी लाल, सुनील कुरील, रामकुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
आशुतोष की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च
कानपुर (ब्यूरो)। आशुतोष की आत्मा की शांति के लिए गांधी विचार केंद्र ने नयागंज दाल मंडी से बिरहाना रोड होते हुए गांधी प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला। संस्था के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, अरविंद बाजपेई, हीरालाल चौबे, मोती लाल गौड़, पवन साहू, अमरनाथ गुप्ता, विजय मिश्रा आदि मौजूद रहे। कानपुर दक्षिण व्यापार मंडल समन्वय समिति ने मछरिया तिराहे से कैंडल मार्च निकाला। मुख्य आरोपी प्रकाश के प्रतीकात्मक पुतले को फांसी दी। ज्ञानेश मिश्र, कमल त्रिपाठी, आनंद शुक्ला, सिद्धार्थ सिंह राठौर आदि मौजूद रहे। छावनी विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया रविवार को बैंक मैनेजर के घर सांत्वना देेने पहुंचे।