{"_id":"6903d3633997426e260c47c3","slug":"dharmagadpur-school-team-wins-in-the-girls-kho-kho-competition-kanpur-news-c-362-1-ka11003-134156-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: खो-खो बालिका वर्ग में धरमागदपुर विद्यालय की टीम विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: खो-खो बालिका वर्ग में धरमागदपुर विद्यालय की टीम विजयी
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर ब्लॉक के सचेंडी न्याय पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। खो-खो बालिका वर्ग में धरमागदपुर विद्यालय की टीम विजेता रही। इसके अलावा दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, रिले रेस और गोला फेंक जैसी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
प्राथमिक स्तर की 50 और 100 मीटर दौड़ में अमन, ऊंची कूद में रौनक, लंबी कूद में प्रणीत विजेता रहे। उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में यशी और बालक वर्ग में ऋषभ विजेता रहे। 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में एकता और बालक वर्ग में अनुराग प्रथम रहे।
400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में गौरी और बालक वर्ग में नैतिक प्रथम रहे। लंबी कूद बालक वर्ग में हर्ष और बालिका वर्ग में यशी ने बाजी मारी। गोला फेंक बालक वर्ग में आदित्य और बालिका वर्ग में पलक विजेता बनीं। चक्का फेंक बालक वर्ग में आदित्य और ऊंची कूद में प्रिंस प्रथम रहे।
विज्ञापन
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने किया। विजेताओं को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का संचालन संकुल प्रभारी जय सिंह चंदेल, जूनियर शिक्षक संघ अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने किया। मौके पर शालिनी सिंह, स्वप्निल त्रिपाठी, सुषमा श्रेष्ठ, अमित सिंह, प्रशांत मिश्रा, वीरेंद्र चौहान, अभय सिंह आदि मौजूद रहे।