फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DGGI raids battery scrap dealer's establishments, finds documents of tax evasion

Kanpur News: बैटरी स्क्रैप कारोबारी के प्रतिष्ठानों पर डीजीजीआई का छापा, कर चोरी के दस्तावेज मिले

Sat, 03 May 2025 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
DGGI raids battery scrap dealer's establishments, finds documents of tax evasion
एससीएसटी के अधिकारी भूसा टोली स्थित शगुन फर्म में जांच पड़ताल करते हुए। फ़ोटो का स्रोत विभाग।एस - फोटो : स्रोत विभाग।
कानपुर। कर चोरी की आशंका में डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस (डीजीजीआई) रीजनल यूनिट कानपुर की नाै से ज्यादा टीमों ने शुक्रवार को बैटरी स्क्रैप कारोबारी के पनकी स्थित फैक्टरी, गोदाम और ट्रांसपोर्टनगर स्थित प्रतिष्ठान पर छापा मारा। देर रात तक टीमें जांच-पड़ताल करती रहीं। अफसरों को कर चोरी के दस्तावेज मिले हैं। टीम ने कंप्यूटर, लैपटॉप और हार्ड डिस्क जब्त कर ली है।
विज्ञापन

डीजीजीआई के अफसरों ने पनकी साइट तीन स्थित एएस इंटरप्राइजेज और एसके इंटरप्राइजेज के प्रतिष्ठानों पर सुबह सात बजे छापा मारा। बताया गया कि यहां पर रात 11 बजे से सुबह चार बजे तक बैटरी का स्क्रैप निकाला जाता है। स्क्रैप व अन्य उपकरणों की मदद से नई बैटरी बनाई जाती है। सुबह काम बंद कर दिया जाता है। विभाग के अधिकारी इस पर लंबे समय से निगाह रख रहे थे। कर चोरी के पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद एक साथ कार्रवाई की। यहां पर दो फैक्टि्रयों के पंजीकरण का पता चला है, जबकि तीन अन्य का पंजीकरण नहीं मिला है। छापे के दौरान बड़े पैमाने पर स्क्रैप और तैयार बैटरी मिली। इस संबंध में कोई भी दस्तावेज नहीं मिला। छापे के दौरान फैक्टरी संचालक अमित गुप्ता के मौके पर न आने पर एक टीम को उनके साकेतनगर स्थित आवास पर भेजा गया।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि स्टाक और तैयार माल में अंतर मिला है। सही जानकारी भी नहीं दी जा रही है। टीमों ने कंप्यूटर, लैपटॉप जब्त कर लिए हैं। स्क्रैप और तैयार माल के स्टाक का मिलान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed