फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DFC MD RK Jain inspected the route, said that goods trains should not reach kanpur Central after December

डीएफसी के एमडी आरके जैन ने किया रूट का निरीक्षण, बोले दिसंबर बाद सेंट्रल तक न आएं मालगाड़ियां

Fri, 08 Jan 2021 07:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 08 Jan 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
DFC MD RK Jain inspected the route, said that goods trains should not reach kanpur Central  after December
डेडिकेटेट फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) - फोटो : amar ujala
दिसंबर 2021 तक दिल्ली-हावड़ा रूट की मालगाड़ियां कानपुर सेंट्रल किसी भी हाल में नहीं आएंगी। भाऊपुर से प्रयागराज के सुजातपुर तक ईस्टर्न डीएफसी का काम हर हाल में पूरा कराने के निर्देश डीएफसी के एमडी आरके जैन ने दिए हैं। वह शुक्रवार को डीएफसी कार्पोरेशन के अफसरों संग कानपुर पहुंचे।
विज्ञापन


इसके बाद सड़कमार्ग से भाऊपुर से रूमा तक और रेल कार से रूमा से प्रयागराज तक डीएफसी ट्रैक का निरीक्षण किया। उन्होंने डीएफसी के काम की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। पहले भाऊपुर से रूमा तक सड़क मार्ग 45 किमी का निरीक्षण किया। इसके बाद डीएफसी के अधिकारी रेल कार  लेकर रूमा पहुंचे और वहां से एमडी और अन्य अधिकारियों ने प्रयागराज तक हो रहे काम की गुणवत्ता को देखा।
विज्ञापन


भाऊपुर से रूमा वाया भीमसेन डीएफसी के बाईपास ट्रैक पर बनने वाले दो अपरगामी पुलों का काम जून तक हरहाल में पूरा करने की हिदायत दी। एमडी ने कहा कि भाऊपुर से प्रयागराज तक 230 किमी का डीएफसी ट्रैक है। इसमें से 45 किमी. का ट्रैक बाईपास भाऊपुर से रूमा तक का है। यह पूरा होने से प्रयागराज जाने वाली मालगाड़ियों को सेंट्रल पर नहीं लाना होगा। खुर्जा से सीधे प्रयागराज तक ट्रेनें बिना सेंट्रल आए चलेंगी। उनके साथ कार्पोरेशन के जीएम मुकेश जैन, उप मुख्य परियोजना प्रबंधक राकेश जैन, कानपुर के प्रोजेक्ट प्रबंधक राजेश अग्रवाल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडीएफसी पर नहीं चलेंगी डबल डेकर मालगाड़ियां
एमडी आरके जैन ने बताया कि ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ट्रैक पर डबल डेकर मालगाडियां नहीं चलेंगी। डबल डेकर मालगाड़ियों के लिए यहां से कंटेनर बुकिंग की अधिक मांग नहीं है। वेस्टर्न डीएफसी ट्रैक पर डबल डेकर मालगाड़ियां चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed