{"_id":"6afe12082f8132bb40046a48","slug":"devutthani-ekadashi-is-tomorrow-lord-vishnu-will-awaken-from-his-yog-nidra-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1716493-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: देवउठनी एकादशी कल, योगनिद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: देवउठनी एकादशी कल, योगनिद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
विज्ञापन
कानपुर। देवउठनी एकादशी शुक्रवार 20 नवंबर को है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसी के साथ चातुर्मास का समापन हो जाता है और शादी-विवाह समेत अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। इसे प्रबोधिनी एकादशी और देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के साथ व्रत रखने का विधान है। इस दिन तुलसी विवाह के आयोजन भी होंगे।
हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह 7:15 बजे शुरू होकर 21 नवंबर को सुबह 6:31 बजे समाप्त होगी। उदयातिथि के आधार पर गृहस्थ श्रद्धालु 20 नवंबर को एकादशी का व्रत रखेंगे जबकि वैष्णव परंपरा का पालन करने वाले कुछ श्रद्धालु 21 नवंबर को गौण एकादशी मनाएंगे। ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रीति अग्निहोत्री और आचार्य पवन तिवारी के अनुसार इस बार एकादशी पर रवि योग का भी संयोग रहेगा।
ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार इस योग में पूजा-पाठ, जप और दान-पुण्य करना शुभ फलदायी होता है। पौराणिक मान्यता है कि भगवान विष्णु आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी पर योगनिद्रा में चले जाते हैं और कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी पर जागते हैं। इस दिन तुलसी विवाह कराने का भी विशेष महत्व है। मान्यता है कि तुलसी विवाह कराने पर कन्यादान के समान पुण्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
एकादशी व्रत : 20 नवंबर
पारण : 21 नवंबर
पारण का शुभ समय : दोपहर 1:10 से 3:18 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 5:01 से 5:44 बजे तक
विजय मुहूर्त : दोपहर 1:53 से 2:35 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त : शाम 5:26 से 5:52 बजे तक
निशिता मुहूर्त : रात 11:40 से 12:34 बजे तक
ऐसे करें पूजा
पूजा स्थल की साफ-सफाई कर भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें। पीले फूल, फल, तुलसी दल और पीले वस्त्र अर्पित करें। घी का दीपक जलाकर विष्णु सहस्रनाम या विष्णु मंत्र का पाठ करें। भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा करें। भगवान को योगनिद्रा से जगाने की परंपरा के तहत शंख और घंटी बजाएं तथा भजन-कीर्तन करें। पूजा के बाद आरती करें और फलाहार या प्रसाद वितरित करें।
औषधीय गुणों से भरपूर है तुलसी
तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं। तुलसी के पानी या चाय का सेवन छाती के संक्रमण में लाभकारी माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार तुलसी की माला धारण करने से गले और हृदय चक्र का संतुलन बना रहता है। वहीं तुलसी की आरती से सात्विक ऊर्जा का संचार होता है।