फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Devotees were attacked by bees, there was a stampede in the ancient Bhairavji temple in orai

Bees Attack: श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों ने किया हमला, प्राचीन भैरवजी मंदिर में मची भगदड़, ऐसी हालत हुई कि...

Sun, 26 Mar 2023 09:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 26 Mar 2023 09:01 PM IST
सार

रामपुरा क्षेत्र के प्राचीन भैरवजी मंदिर में मधुमक्खियों के हमले से भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, लोगों का कहना है कि मधुमक्खियों के प्रकोप से पूरा मंदिर प्रांगण सुनसान हो जाता है।

विज्ञापन
Devotees were attacked by bees, there was a stampede in the ancient Bhairavji temple in orai
मधुमक्खियों का हमला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उरई में रामपुरा क्षेत्र के जंगल में स्थित प्राचीन भैरवजी मंदिर पर लगे पीपल के पेड़ में आश्रय बने बड़ी मधुमक्खियों ने रविवार को मंदिर पर दर्शन करने आए श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। उन्होंने कई श्रद्धालुओं को काटकर घायल कर दिया। बता दें कि यहां हर रविवार को श्रद्धालु भंडारा कराने पहुंचते हैं।

विज्ञापन

नगर से तीन किलोमीटर दूर जंगल मे पहूज नदी के निकट स्थित प्राचीन बटुक भैरव जी मंदिर पर माह के प्रत्येक रविवार को भंडारे का आयोजन भक्तों व मंदिर कमेटी द्वारा किया जाता हैं। मंदिर के पास लगे पीपल के पेड़ पर बड़ी मधुमक्खी अपना घर बनाए हैं।
विज्ञापन

गर्मी के दिनों के शुरुआत के कारण जैसे ही पीपल के पेड़ पर तेज धूप पड़ती हैं, वैसे ही ये मधुमक्खियां मंदिर परिसर में बहुतायत में घूमने लगती हैं। इन मधुमक्खियों के सामने आने वाले भक्तों को ये बुरी तरह घायल कर देती हैं। रविवार को सुबह दस बजे मंदिर पर भक्तों की भीड़ थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर प्रांगण हो जाता है सुनसान
तभी तेज धूप के कारण मंदिर परिसर में मौजूद भक्तों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिसमें आठ साल की पूजा समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए। मंदिर पर दर्शन के लिए आए श्रद्धालु दीपक गोस्वामी , मुन्ना पुरवार ,सुनील पाठक, राजकुमार, राजेश, पुनीत आदि ने कहा कि मक्खियों के प्रकोप से पूरा मंदिर प्रांगण सुनसान हो जाता हैं।

विभाग नहीं चेते, तो हो सकती है बड़ी घटना
पुजारी कार्तियेक ने बताया कि पिछले तीन सप्ताहों से मधुमक्खियों का आतंक व्याप्त है। शीघ्र ही वन विभाग या कोई अन्य संबंधित विभाग नहीं चेते, तो मंदिर पर बड़ी घटना घट सकती है। बंगरा वन रेंज अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि जल्द से जल्द मधुमक्खी के छत्ते को वहां से हटवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed