फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   deveopmemt of shukl talab

शुक्ल तालाब के सफाई का काम पूरा

Sat, 13 Dec 2014 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला, कानपुर देहात Updated Sat, 13 Dec 2014 01:11 AM IST
विज्ञापन
deveopmemt of shukl talab
मुगलकालीन ऐतिहासिक विरासत के सुंदरीकरण का काम अकबरपुर शुक्ल तालाब में
विज्ञापन
जारी है। तालाब से मिट्टी खुदाई का कार्य शुक्रवार की दोपहर पूरा हो गया है।
 परिसर के चारों ओर बनी बाउंड्रीवाल में ग्रिल लगाने का कार्य अंतिम दौर पर चल रहा है। अकबरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष की मानें तो बड़े कार्य पूरे हो गए हैं। काम प्रगति अब और तेजी से दिखाई देगी।
अकबरपुर स्थित शुक्ल तालाब का सुंदरीकरण कार्य पिछले करीब 4 माह से चल रहा है। सुंदरीकरण का मुख्य उद्देश्य जहां शुक्ल तालाब को एक रमणीय स्थल के रूप में विकसित करना है।
 वहीं पुरातत्व से मिलकर इसे संजोए रखने की योजना है। इसके क्रम में लाखों रुपये की प्रथम लागत से कार्य शुरू करा दिया गया था। सुंदरीकरण के लिए परिसर में फल और फूलदार पौधे लगाए जाने हैं। तालाब में आकर्षक भी फव्वारा लगाया जाएगा।
इसी क्रम में तालाब की खुदाई का कार्य पिछले डेढ़ माह से चल रहा था। शुक्रवार की दोपहर जेसीबी से खुदाई का    कार्य पूरा कर लिया गया है। इधर, तालाब परिसर की बाउंड्रीवाल पर ग्रिल लगाने का काम भी तेजी से चल रहा है।
 नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योत्षना कटियार ने बताया कि शीघ्र ही सुंदरीकरण का काम पूरा करा लिया जाएगा। मुख्य   कार्य तालाब की सफाई का कार्य पूरा करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed