फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   detainees also opened bank accounts

बंदियों ने भी खुलवाए बैंक में खाते

Mon, 14 Nov 2016 10:02 AM IST
आशुतोष मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
आशुतोष मिश्र, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 14 Nov 2016 10:02 AM IST
विज्ञापन
detainees also opened bank accounts
डेमो
अब बंदी भी बैंक में खाते खुलवा रहे हैं। इन खातों में वह जेल में काम कर की गई कमाई जमा करेंगे। इसके बाद वह खुद या उनके परिजन एटीएम या चेक के माध्यम से अपने पैसे निकाल सकेंगे। बैंक में खाता खुलवाने वाले बंदियों में माओवाद और दंगे का आरोपी भी शामिल है।
विज्ञापन


पांच सौ और एक हजार के नोट प्रचलन से बाहर होने के बाद शहर ही नहीं पूरे देश में खाते खुलवाने में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। बंदी भी अपनी जेल की कमाई को बैंक में सुरक्षित रखने के लिए खाते खुलवा रहे हैं। जिला जेल में बंद 17 बंदियों ने जेल प्रशासन की मदद से सिविल लाइंस स्थित सिंडीकेंट बैंक में खाते खुलवाए हैं। इनके खाते खुलवाने की पूरी प्रक्रिया जेल में ही पूरी कराई गई।
विज्ञापन


इन बंदियों में माओवाद का आरोपी कृपाशंकर सिंह और काला बच्चा की हत्या के बाद शहर में हुए दंगे का आरोपी गिरीशचंद्र वाजपेयी भी शामिल है। बंदी अंकित राठौर, कृष्ण कुमार सदनानी, अतीक अहमद और नियमुलज्जा ने भी अपने खाते खुलवा लिए हैं। जेलर एसपी त्रिपाठी ने बताया कि जन-धन योजना के तहत बंदियों के खाते खुलवाए जा रहे हैं। जेल में काम करने के बदले मिलने वाली राशि इनके खातों में ही जमा कराई जाएगी। अभी तक यह राशि जेल में रहती थी। बैंक में राशि जमा होने से बंदी जरूरत पर खुद पेशी जाते समय कचहरी में या अपने परिजनों के माध्यम से पैसे निकाल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदियों ने भी खपाए बड़े नोट
जिला जेल में बंद कई बंदियों ने अपने पास रखे प्रचलन से बाहर हुए एक हजार और पांच सौ के नोट खपा दिए। इन बंदियों ने जेल में पैसे जमाकर कैंटीन के कूपन ले लिए। इस पैसे से वह जेल की कैंटीन से अपने लिए खाद्य सामग्री, कपड़े, जूते, चप्पल, टूथपेस्ट आदि जरूरत के सामान खरीद सकेंगे। जेलर एसपी त्रिपाठी ने बताया कि जेल प्रशासन यह नोट अपने बैंक खाते में जमा करा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed