{"_id":"60a6b9a88ebc3e29c22313a2","slug":"details-of-dead-bodies-will-be-recorded-in-halia-ghat-of-moosanagar-akbarpur-news-knp629513268","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसानगर के हलिया घाट में दर्ज होगा शवों का विवरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसानगर के हलिया घाट में दर्ज होगा शवों का विवरण
विज्ञापन
कानपुर देहात। कोरोना काल में होने वाली मौतों का पूरा विवरण एकत्र करने के लिए मूसानगर स्थित श्मशान घाट में नगर पंचायत नजर रखेगी। इसके लिए वहां सात सदस्यीय समिति भी गठित कर दी गई है। इसमें नगर पंचायत में शामिल हुई ग्राम पंचायतों के पूर्व प्रधानों का भी सहयोग लिया जा रहा है। एक रजिस्टर में मौत का कारण, मृतक के घर का पता व मोबाइल नंबर भी दर्ज किया जाएगा।
कोरोना काल में होने वाली मौतों आंकड़ा दर्ज किया जाएगा। शासन ने इस बाबत निर्देश जारी किया है। इसके तहत मूसानगर के हलिया घाट में शव का विवरण दर्ज करने की व्यवस्था की गई है। कोरोना संक्रमण के चलते जिले में कई मौतें हुई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना से मौत का आंकड़ा एकत्र करने के लिए शासन के निर्देश पर ये कदम उठाए गए हैं। श्मशान घाट में सामान्य व कोरोना से हुई मौत का विवरण अलग-अलग दर्ज किया जाएगा, ताकि कोरोना संक्रमितों की मौत के सही आंकड़े सामने आ सकें।
इसके साथ ही पुलिस को भी निर्देश दिया गया है कि शवों का निश्चित स्थान पर ही अंतिम संस्कार कराया जाए। जिले में प्रमुख रूप से मूसानगर हलिया अधिकृत घाट है। इसके अलावा सेंगुर नदी के किनारे भी शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है। वहीं अकबरपुर, शिवली, रसूलाबाद, रूरा क्षेत्र से भी लोग शवों का अंतिम संस्कार के लिए शिवराजपुर स्थिति खेरेश्वर घाट ले जाते हैं। यह घाट कानपुर नगर जनपद में है।
विज्ञापन
जिले के मूसानगर हलिया घाट पर शवों के अंतिम संस्कार की निगरानी की व्यवस्था की गई है। नवसृजित नगर पंचायत मूसानगर में सात सदस्यीय समिति गठित कर दी गई है। इसमें एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा अध्यक्ष, ईओ पवन किशोर मौर्या सचिव हैं। इसके अलावा समिति में तीन पूर्व प्रधान व जेई शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही घाट पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि शव लेकर आने वाले लोग पूरा विवरण दर्ज कराने में मदद करें।
हलिया घाट में आने वाले शवों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए सात सदस्यीय टीम गठित हो चुकी है। कोरोना व सामान्य मौतों का आंकड़ा अलग-अलग दर्ज किया जाएगा। - पवन किशोर मौर्या, अधिशासी अधिकारी, मूसानगर