फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Despite the high alert how mobile reach in district jail

जेल में चाकू और मोबाइल मिले, डीएम ने लिया सुनील राठी और सुभाष ठाकुर की बैरकों का जायजा

Mon, 30 Jul 2018 12:30 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 30 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
Despite the high alert how mobile reach in district jail
निरीक्षण के बाद सेंट्रल जेल से बाहर आतीं डीएम मोनिका रानी व एसपी अतुल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रूखाबाद में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने रविवार को जिला जेल और सेंट्रल जेल का औचक निरीक्षण किया। जिला जेल में जिलाधिकारी को चाकू व मोबाइल मिले। इसी के साथ अन्य प्रतिबंधित सामग्री भी मिली। डीएम ने सेंट्रल जेल में बंद अपराधी सुनील राठी और सुभाष ठाकुर की बैरकों को भी गहनता से देखा।
विज्ञापन


रविवार देर शाम जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के साथ जिला जेल पहुंचीं। उन्होंने बैरकों का जायजा लिया। डीएम को जमीन में दबे चार मोबाइल मिले। इसके साथ ही चार चाकू, चार लाइटर, ताश की गड्डियां, बीड़ी, माचिस और चार्जर भी डीएम ने बरामद किए। जेल में चाकू व मोबाइल समेत अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं मिलने पर डीएम ने जेल प्रशासन के अफसरों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन


 

अफसरों ने सुनील राठी और सुभाष ठाकुर की बैरकों की तलाशी ली

Despite the high alert how mobile reach in district jail
सेंट्रल जेल फर्रुखाबाद - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद जिलाधिकारी सेंट्रल जेल पहुंचीं। उन्होंने मुन्ना बजरंगी के हत्यारोपी सुनील राठी और छोटा राजन गिरोह के सदस्य सुभाष ठाकुर की बैरकों का भी जायजा लिया। दोनों अफसरों ने सुनील राठी और सुभाष ठाकुर की बैरकों की गंभीरता से तलाशी ली। हालांकि इन दोनों की बैरकों में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। 

जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि जिला जेल में चार मोबाइल व चार चाकू मिले हैं। इसके साथ ही अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं भी पाई गईं। उन्हें कब्जे में लिया गया है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला जेल में प्रतिबंधित वस्तुएं मिलना जेल प्रशासन की लापरवाही दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed