{"_id":"5b5e09204f1c1b49748b79da","slug":"despite-the-high-alert-how-mobile-reach-in-district-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेल में चाकू और मोबाइल मिले, डीएम ने लिया सुनील राठी और सुभाष ठाकुर की बैरकों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में चाकू और मोबाइल मिले, डीएम ने लिया सुनील राठी और सुभाष ठाकुर की बैरकों का जायजा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण के बाद सेंट्रल जेल से बाहर आतीं डीएम मोनिका रानी व एसपी अतुल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फर्रूखाबाद में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने रविवार को जिला जेल और सेंट्रल जेल का औचक निरीक्षण किया। जिला जेल में जिलाधिकारी को चाकू व मोबाइल मिले। इसी के साथ अन्य प्रतिबंधित सामग्री भी मिली। डीएम ने सेंट्रल जेल में बंद अपराधी सुनील राठी और सुभाष ठाकुर की बैरकों को भी गहनता से देखा।
रविवार देर शाम जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के साथ जिला जेल पहुंचीं। उन्होंने बैरकों का जायजा लिया। डीएम को जमीन में दबे चार मोबाइल मिले। इसके साथ ही चार चाकू, चार लाइटर, ताश की गड्डियां, बीड़ी, माचिस और चार्जर भी डीएम ने बरामद किए। जेल में चाकू व मोबाइल समेत अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं मिलने पर डीएम ने जेल प्रशासन के अफसरों को कड़ी फटकार लगाई।

अफसरों ने सुनील राठी और सुभाष ठाकुर की बैरकों की तलाशी ली
सेंट्रल जेल फर्रुखाबाद
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद जिलाधिकारी सेंट्रल जेल पहुंचीं। उन्होंने मुन्ना बजरंगी के हत्यारोपी सुनील राठी और छोटा राजन गिरोह के सदस्य सुभाष ठाकुर की बैरकों का भी जायजा लिया। दोनों अफसरों ने सुनील राठी और सुभाष ठाकुर की बैरकों की गंभीरता से तलाशी ली। हालांकि इन दोनों की बैरकों में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि जिला जेल में चार मोबाइल व चार चाकू मिले हैं। इसके साथ ही अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं भी पाई गईं। उन्हें कब्जे में लिया गया है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला जेल में प्रतिबंधित वस्तुएं मिलना जेल प्रशासन की लापरवाही दर्शाती है।