{"_id":"60a401c58ebc3e6ac267355d","slug":"desh-virodhee-naarebaajee-karane-mein-bhaajapa-neta-samet-chaar-giraphtaar-kanpur-news-knp6291441122","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश विरोधी नारेबाजी करने में भाजपा नेता समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश विरोधी नारेबाजी करने में भाजपा नेता समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरसहायगंज (कन्नौज)। पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाने के मामले में पुलिस ने सोमवार की देर रात भाजपा नेता समेत चार लोगों को रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। ग्यारह अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। सभी के खिलाफ राष्ट्रद्रोह और सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जलालाबाद में 13 मई की देर शाम संप्रदाय विशेष के लोगों ने बिना अनुमति के जुलूस निकाला था और पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाए थे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद सक्रिय हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया। पांच दिन टालमटोल के बाद आखिर में पुलिस ने सोमवार देर रात जलालाबाद निवासी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शाहिद, सलमान, मोहम्मद अफजाल व मेराज समेत 15 के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है।
दरोगा प्रदीप कुमार सिंह की ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि इन लोगों ने देश के अंदर पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाए। इसको लेकर रोष है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रात में ही भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शाहिद, सलमान, मोहम्मद अफजाल व मेराज को गिरफ्तार कर मंगलवार की सुबह जेल भेज दिया।