{"_id":"5b810b4442c792465f7cf16f","slug":"deputy-inspector-died-due-to-heart-attack-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हार्ट अटैक से थाना उपनिरीक्षक की मौत, उठ रहे कई सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हार्ट अटैक से थाना उपनिरीक्षक की मौत, उठ रहे कई सवाल
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 25 Aug 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के हरदोई जिले में एक मामला सामने आया है। यहां हार्ट अटैक पड़ने से थाने में तैनात उपनिरीक्षक की मौत हो गई। सेलमपुर मजरा नदाऊपारा निवासी राम कुमार सिंह (59) हरदोई जनपद के मझिला थाना क्षेत्र में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। शुक्रवार रात लगभग 11 बजे वह थाना परिसर में ही सरकारी कार्य निपटा रहे थे कि तभी उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया। पुलिसकर्मी फौरन उन्हें शाहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन