फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Deputy Collector inspected Jaitapur English Medium School

Auraiya: तोतली जुबां से बच्चाें से प्रश्नों के सटीक जवाब सुन निरुत्तर हुए डिप्टी कलेक्टर, सराहना की

Tue, 12 Mar 2024 05:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 12 Mar 2024 05:23 PM IST
सार

औरैया जिले में डिप्टी कलेक्टर ने जैतापुर अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण किया। बच्चों से पूछे गए सवाल पर हाजिर जवाब सुन सराहना की।

विज्ञापन
Deputy Collector inspected Jaitapur English Medium School
सवालों का बारी-बारी से जवाब देता छात्र शिवांश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में शहर से सटे जैतापुर स्थित अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को डिप्टी कलेक्टर अमित कुमार त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। स्कूल की व्यवस्थाओं को जांचते हुए रजिस्टर पर नजर डाली। इस दौरान बच्चों से सवाल जवाब किए। बच्चों की सटीक हाजिर जवाबी सुन डिप्टी कलेक्टर ने स्कूल के शिक्षकों की सराहना की।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब डिप्टी कलेक्टर अमित कुमार त्रिपाठी जैतापुर अंग्रेजी माध्यम परिषदीय स्कूल पहुंचे। जहां प्रधानाध्यापक विशाल पोरवाल से रजिस्टर तलब करते हुए जांच-पड़ताल की। वहीं पंजीकृत छात्र संख्या 131 के सापेक्ष मौके पर 101 छात्र उपस्थित पाए गए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर ने बच्चों से सवाल पूछे। कक्षा-दो के छात्र प्रिंस सैनी ने राज्यों के नाम बताए। कक्षा-दो के छात्र युगल ने प्रदेश के 75 जिलों के नाम बताए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा-1 के छात्र आसू से 13 का पहाड़ा पढ़वाया। कक्षा दो के छात्र शिवांश ने तीन कहानियां सुनाई। इन बच्चों का उत्साह वर्धन के लिए डिप्टी कलेक्टर ने उन्हें पुरस्कृत भी किया। वहीं शिक्षकों की ओर से गणित किट समेत अन्य पाठ्य सामग्री का डेमो दिखाते हुए शिक्षण कार्य की बारीकी बताई। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर ने स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर स्टाफ की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विशाल पोरवाल, सहायक अध्यापक प्रियंका वर्मा, पारुल वर्मा, प्रतिमा यादव व शिक्षा मित्र रश्मि देवी व नीलम त्रिपाठी भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed