फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Deputy CM Brijesh Pathak stuck in jam,  police pulled him out after a quarter of an hour

जाम में फंसे माननीय: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक आधा किमी चले पैदल, पुलिस ने पौन घंटे की मशक्कत के बाद निकाला बाहर

Thu, 12 Jan 2023 01:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 12 Jan 2023 01:39 PM IST
सार

कानपुर खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी सीट पर नामांकन का आज अंतिम दिन है। भाजपा प्रत्याशी अरुण पाठक के प्रचार के लिए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कानपुर पहुंचे थे। इस दौरान वो जाम में फंस गए और लगभग आधा किमी पैदल चले।

विज्ञापन
Deputy CM Brijesh Pathak stuck in jam,  police pulled him out after a quarter of an hour
जाम में फंसे बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी के लिए नामांकन की आज अंतिम तिथि थी। इसमें भाजपा प्रत्याशी अरुण पाठक के नामांकन में शामिल होने आए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जाम में फंस गए। इस दौरान उन्हें लगभग आधा किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।

विज्ञापन

पुलिस ने पौन घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इसके बाद वो ट्रक से आगे गए और उतरकर कार से कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। बता दें कि भाजपा ने कानपुर-उन्नाव स्नातक के लिए पार्टी के वर्तमान एमएलसी अरुण पाठक को तीसरी बार प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन

वहीं, शिक्षक एमएलसी सीट पर पहली बार उतर रही भाजपा ने उन्नाव के युवा नेता वेणुरंजन भदौरिया पर भरोसा जताया है। वेणुरंजन का ताल्लुक संघ से बताया जाता है। स्नातक सीट लंबे समय तक  कांग्रेस के पास रही है। पहली बार उप चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने अरुण पाठक के रूप में जीत हासिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तब से यह सीट भाजपा के पास बनी हुई है। अरुण पाठक पेशे से शिक्षक हैं। इसी तरह 38 वर्षीय वेणुरंजन भदौरिया वर्तमान में भाजपा के साहित्य एवं प्रचार विभाग के प्रदेश सह संयोजक हैं। अरुण पाठक ने अपना पहला नामांकन 10 जनवरी को और फाइनल पेपर 12 का जमा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed