फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Deputy CM Brajesh Pathak targeted SP on every point

UP: डिप्टी सीएम ने हर बिंदु पर सपा को घेरा, कहा- पहले चाचा, फूफा बिजली आने का समय पूछ कर आते थे

Wed, 26 Mar 2025 10:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 26 Mar 2025 10:58 PM IST
सार

Kanpur News: सीएसए में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जहां एक ओर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं वहीं दूसरी ओर हर बिंदु पर सपा को घेरा। कहा कि अब खाली प्लाट पर बदमाश कब्जा नहीं कर पाते। 

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak targeted SP on every point
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को यहां सीएसए में अपनी आठ साल की उपलब्धियां गिनाईं और साथ ही सपा को हर बिंदु पर घेरा। लोगों से सपा और भाजपा सरकार का तुलना करने का मशविरा देकर बोले कि एक समय था कि जब चाचा-फूफा बिजली आने के समय पूछकर घर आते थे। ट्रांसफार्मर 15-15 दिन तक ठीक नहीं होता था। भाजपा सरकार में निर्बाध बिजली मिल रही है। सपा औरंगजेब को महिमामंडित और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान करती है। भाजपा सनातन संस्कृति को मजबूत कर रही है। इसका सुबूत है कि प्रयागराज में संगम तट पर 66 करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री पाठक ने सीएसए के हॉल में मीडियाकर्मियों से बात की। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वह छुट्टियां मनाने अब भी इटली जाते हैं। उन्हें वेस्टर्न कल्चर ही पता है। पानी की समस्या पर कहा कि पहले लोग इंडिया मार्का हैंडपंप लगने के लिए परेशान रहते थे लेकिन अब हर टोटी में पानी आ रहा है। यह मोदी जी वाली टोटी है, वह वाली टोटी नहीं है जिससे कुछ लोग चिढ़ते हैं। पहले सैफई में महोत्सव हुआ करते थे जिसमें लोग ठुमके देखते थे। लेकिन सनातन संस्कृति की कुछ मर्यादाएं हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में मुसलमानों को असुरक्षित बताने वाले असदुद्दीन ओवैसी के बयान के सवाल पर बोले कि ओवैसी को सिर्फ उन्हीं की चिंता है। देश बाबा साहब आंबेडकर के संविधान पर चल रहा है। मोदी सरकार में सबका साथ और सबका विकास हो रहा है। कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि कानपुर शहर में एक वाहन पर 10-10 बंदूकें लेकर चलते थे। शहर के बाहर बीहड़ जैसी जैसी स्थिति रहती। खाली प्लाट पर बदमाश झंडा लगाकर कब्जा कर लेते। लेकिन अब बदमाश जेल में हैं या फिर प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। उन्होंने शहर की बदहाली के लिए सपा सरकार को जिम्मेदार बताया।

 
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने यह भी बताया
- कानून व्यवस्था सख्त, महिलाएं और व्यापारी सुरक्षित।
- बुंदेलखंड में डिफेंस के साथ सौर ऊर्जा पर चल रहा काम।
- पशुओं के लिए पीने के लिए पानी की व्यवस्था।
- पांच हजार की आबादी पर आरोग्य मंदिर खुले।
- गर्भवतियों के लिए निजी सेंटरों पर निशुल्क अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था।
- आयुष्मान के मद में नर्सिंगहोमों को नौ हजार करोड़ का भुगतान।
- ओडीओपी से मिल रही अंतरराष्ट्रीय पहचान।
- उद्यम में पूंजी निवेश के लिए विकसित किया जा रहा इंफ्रास्ट्रकचर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed